Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग
    • लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत में ड्राइवर जिंदा जला, 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं
    • जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो महामाया वन क्षेत्र में एक भी घर नहीं गिरता : डिप्टी सीएम
    • महामहिम का निर्देश विवि और कॉलेजों में लागू हो ड्रेस कोड, सरकार उपलब्ध कराए ड्रेस जूते मौजे
    • प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का सीएम का निर्देश जनहित में! मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों को दें निर्देश
    • आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच कमेटी के अलावा पुलिस प्रशासन और न्यायिक अधिकारी का पैनल बनाकर कराई जाएं जांच
    • नई होंडा सिटी नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई
    • भारत में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लांच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंगलुरु-हैदराबाद आज टॉप-2 में जगह बनाने को जान लगाएंगे
    देश

    बंगलुरु-हैदराबाद आज टॉप-2 में जगह बनाने को जान लगाएंगे

    adminBy adminMay 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद, 22 मई (ता)। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब आज शुक्रवार को हैदराबाद में अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी, तो दोनों की कोशिश शीर्ष दो में जगह बनाने की होगी। आरसीबी अभी अंक तालिका में 18 अंक लेकर शीर्ष पर है और 10 टीम में उसका नेट रन रेट 1.065 सबसे अच्छा है। आज की जीत उसे पहला स्थान और फाइनल में पहुंचने के दो मौके दिला देगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैच में 16 अंक से तीसरे स्थान पर है और गुजरात टाइटंस के बराबर है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में पीछे है। सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट 0.350 है। शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए उसे आरसीबी को बड़े अंतर से हराना होग। कप्तान रजत पाटीदार की अगवाई में आरसीबी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। विस्फोटक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के मेल से आरसीबी ने लगातार दूसरे सत्र में खुद को खिताब के दावेदार के तौर पर साबित किया है। करिश्माई खिलाड़ी विराट कोहली ने शीर्ष क्रम में अपनी निरंतरता को नए सिरे से परिभाषित करना जारी रखा है और 13 मैच में 542 रन बनाए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल का सत्र भी अच्छा रहा है।
    अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने भी आरसीबी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, हेजलवुड ने अहम मौकों पर असरदार स्पैल डाले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास इस टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजी लाइन-अप में से एक है। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी ने अहम मौकों पर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। टीम की हाल की हार की वजह बल्लेबाजी में रही कमियां थीं और टीम उम्मीद करेगी कि नॉक-आउट चरण में जाने से पहले वह इन कमियों को दूर कर लें। सकारात्मम पहलू यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद को अपने कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व और कुछ युवा तेज गेंदबाजों के अच्छा करने से काफी मनोबल मिला है।श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सत्र के चमकदार खिलाडिय़ों में से एक रहे हैं। उन्होंने दबाव में भी लगातार विकेट लिए हैं और किफायती गेंदबाजी की है।

    Bengaluru and Hyderabad will give it their all today to secure a spot in the top two. Desh hyderabad Sport tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

    May 22, 2026

    लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत में ड्राइवर जिंदा जला, 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं

    May 22, 2026

    जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो महामाया वन क्षेत्र में एक भी घर नहीं गिरता : डिप्टी सीएम

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.