कानपुर, 21 मई (ता)। किदवईनगर पुलिस के के हाथ लगे फर्जी मार्कशीट गिरोह के सदस्यों ने देश में ही नहीं विदेश के लोगों को भी झांसे में लिया। शातिरों ने कंबोडिया के बड़े पूर्व राजनयिक को एक आयोजन में डॉक्टरेट की फर्जी मानद उपाधि दिलाई थी। यह जानकारी जेल गए हैदराबाद निवासी मनीष कुमार और उसके भांजे राघव सर्राफ ने पुलिस को पूछताछ में दी।
पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि 12वीं पास होने के बावजूद ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी ने ही मनीष को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। कबूला कि विदेश तक अपनी पहचान बनाने के लिए इसी यूनिवर्सिटी की मदद से कंबोडिया के एक बड़े और पूर्व राजनयिक को भी मानद उपाधि दिलाई थी। उनके साथ की फोटो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करने की योजना थी। दुबई के तनवीर को दी थी अवॉर्ड शो कराने की जानकारी आरोपियों ने कहा कि वह देश में चार बड़े अवॉर्ड शो करा चुके हैं। इनमें से पहला वर्ष 2022 और 2023 में मुंबई, वर्ष 2024 में गोवा और 2025 में बंगलूरू में कराया था। अगला और आयोजन दुबई में कराना था। इसके लिए वहां रहने वाले तनवीर से संपर्क किया था। उसे ही जिम्मेदारी दी थी। फरवरी में जब किदवईनगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया था तब वह दुबई में ही था। वह अप्रैल में आयोजन कराना चाहता था लेकिन स्पांसर न मिलने और रकम की जुगाड़ नहीं हो पाया।
Trending
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
