बलिया, 21 मई (ता)। सीबीआई ने कार बेचने और उसे खरीदने वाले बालू व्यापारी सहित तीन लोगों से पूछताछ की
बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल कार बलिया के बांसडीह रोड निवासी बालू-गिट्टी व्यापारी से एक मई 2026 को 50 हजार रुपये में खरीदी गई थी।
कार शीतल दवनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने खरीदी थी। ज्ञानेंद्र के खिलाफ छत्तीसगढ़ और यूपी में फायरिंग, गैंगस्टर सहित 12 प्राथमिकी दर्ज है। सीबीआई ने कार के असली मालिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति बालू व्यापारी जितेंद्र सिंह, उनके बेटे से पूछताछ की है। हुसैनाबाद के व्यक्ति से ही जितेंद्र ने कार खरीदी थी फिर ज्ञानेंद्र को बेच दी थी। सीबीआई के अनुसार, बलिया से खरीदी गई कार से बदमाश आए और पीए की हत्या करके भाग निकले थे। कार बरामद करने की कोशिश की जा रही है। बांसडीह रोड थाना के फुलवरिया गांव निवास जितेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि सीबीआई ने उसने और उनके बेटे से पूछताछ की है। जितेंद्र ने बताया कि छठ के दौरान गांव के ही दीपक सिंह उर्फ मिट्टू ने हुसैनाबाद निवासी एक व्यक्ति की कार बिक्री होने की जानकारी दी और 35 हजार रुपये दाम बताया। कार खरीद ली।
पांच महीने बाद दीपक ने इसी कार को 50 हजार रुपये में बेचने को कहा। लालच में आकर कार 50 हजार रुपये में शीतल दवनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह को बेच दी। चार दिन पहले सीबीआई आई थी तब पता चला कि कार का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल के सीएम के पीए की हत्या में किया गया था। कार अब भी हुसैनाबाद निवासी के नाम से है। कागज ट्रांसफर नहीं हो सके थे।
चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में सीबीआई ने गत दिवस बलिया के फेफना थानाक्षेत्र के थमनपुरा गांव निवासी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बलिया से तीसरी गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले राज सिंह और राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई के मुताबिक, राजकुमार सिंह की निशानदेही पर नवीन को पकड़ा गया है। नवीन को अदालत पेश करके ट्रांजिट रिमांड मांगी गई थी ताकि आरोपी को कोतकाता ले जाया जा सके लेकिन अदालत ने ट्रांजिट रिमांड की अर्जी खारिज कर दी और नवीन सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में मऊ जेल भेज दिया।
Trending
- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार, तनाव और नफरत होगी कम : मदनी
- सीबीआई ने रिटायर्ड नेवी अफसर के फ्लैट पर मारा छापा
- मदन मोहन विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण
- एडेड राजकीय कॉलेजों में टक्कर, 18 हजार पंजीकरण
- फर्जी बाबा खरात ईडी की हिरासत में 26 मई तक
- कंबोडिया के पूर्व राजनयिक को डॉक्टरेट की फर्जी मानद उपाधि गिरोह ने दिलाई थी
- सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में इस्तेमाल कार बलिया से 50 हजार रुपये में खरीदी गई थी
- भट्टी बना उत्तर भारत, बांदा में पारा 48 डिग्री पारा, मेरठ में 23 तक स्कूल बंद

