Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    • आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय
    • राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत
    • परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?
    • जान्हवी कपूर को राम चरण ने ‘छुपा रुस्तम’ कहा
    • कार्यमुक्त होने वाले 50 हजार अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित करने का सरकार का प्रयास है सराहनीय
    • पप्पू यादव की वाई प्लस सुरक्षा बहाल, पटना हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द
    • नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सोहम शाह और तुम्बाड 2 टीम ने दी खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    टेक्नोलॉजी

    50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 19 मई (ता)। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G37 लांच कर दिया है। फोन में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। पावर के लिए फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग को स्पोट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से शुरू होगी। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन इंपेनेट्रेबल और पैनटोन कैप्री कलर ऑप्शन में आता है।
    फोन के फीचर्स की बात करें तो Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 1 ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी का वादा करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन 5200mAh बैटरी से लैस है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

    business Desh letest Moto G37 Launched in India with 50MP Camera and 5200mAh Battery New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Technical
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय

    May 19, 2026

    राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत

    May 19, 2026

    परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.