Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आशुतोष राणा बने आरएचएल के ब्रांड एंबेसडर
    • फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर करा ली नीट में आरक्षित सीट
    • रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में नोकझोंक, विवाद के बाद न्यायिक कार्यों से हटाए गए जिला न्यायाधीश
    • सरकार युवाओं को रोजगार या हर माह दस हजार दे : आप
    • वकीलों के 100 अवैध चैंबर ध्वस्त, पथराव पर लाठीचार्ज, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर
    • मोहनपुरी में बिजली संकट पर भड़के लक्ष्मीकांत, लगाई क्लास
    • नीट पेपर लीक रू राहुल ने कहा बर्खास्त करो शिक्षा मंत्री को
    • बिस्तर से प्यार बूढ़ा और बीमार बना देगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिस्तर से प्यार बूढ़ा और बीमार बना देगा
    देश

    बिस्तर से प्यार बूढ़ा और बीमार बना देगा

    adminBy adminMay 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन,18 मई। आमतौर पर हम जानते हैं कि कम सोना सेहत के लिए खतरनाक है। लेकिन एक नए अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जरूरत से ज्यादा नींद लेना भी शरीर को तेजी से बूढ़ा बना सकता है।

    कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अध्ययन के आधार पर दावा किया गया है कि अधिक सोने से शरीर के 17 प्रमुख अंगों के बूढ़े होने की रफ्तार तेज हो सकती है। अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने यूके बायोबैंक के करीब पांच लाख लोगों के डेटा और मशीन लर्निंग तकनीक का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने 17 अलग-अलग अंगों के लिए 23 विशिष्ट एजिंग क्लॉक विकसित कीं। कम सोने का मतलब छह घंटे से कम और ज्यादा नींद का मतलब आठ घंटे से अधिक तय किया गया। नतीजों में पाया गया कि जो लोग रोजाना लगभग सात घंटे नींद लेते मिले, उनके अंगों में बुढ़ापे की प्रक्रिया सबसे धीमी देखी गई। इसके उलट, जिन लोगों ने छह घंटे से कम नींद ली, उनके अंग तेजी से बूढ़े होने की प्रक्रिया की तरफ बढ़े। आठ घंटे से अधिक बिस्तर पर बिताने वाले लोगों के अंगों की बायोलॉजिकल उम्र (शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों के तेजी से बूढ़े होने की गति)भी उनकी वास्तविक उम्र से बहुत आगे पाई गई। इस शोध के निष्कर्ष नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

    अस्थमा जैसी बीमारी संभव
    नींद के दौरान दिमाग दिनभर के कचरे को साफ करता है। कम नींद से यह सफाई नहीं होती, जिससे दिमाग जल्दी बूढ़ा होता है और डिप्रेशन बढ़ता है। वहीं अधिक नींद से अवसाद या मानसिक बीमारियों जैसी स्थिति बन सकती है।
    कम और ज्यादा सोने से फेफड़ों की गंभीर बीमारियां जैसे सीओपीडी, अस्थमा आदि का खतरा बढ़ जाता है।

    जैविक घड़ी पर असर
    लोग सोचते हैं कि हफ्ते के कामकाजी दिनों में कम सोए हैं, तो वीकेंड पर 10-12 घंटे सोकर भरपाई कर लेंगे। ऐसा करने से शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी पूरी तरह नष्ट हो जाती है, जो अंगों के बूढ़े होने की प्रक्रिया को और गंभीर बना देती है।

    health lifestyle sleep tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आशुतोष राणा बने आरएचएल के ब्रांड एंबेसडर

    May 18, 2026

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर करा ली नीट में आरक्षित सीट

    May 18, 2026

    रोहिणी कोर्ट में जज और वकील में नोकझोंक, विवाद के बाद न्यायिक कार्यों से हटाए गए जिला न्यायाधीश

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.