मुंबई, 16 मई (ता)। रामायणम् को पहले ही 2026 की सबसे भव्य सिनेमाई फिल्मों में गिना जा रहा है और इसे लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, ऑस्कर विजेता DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर एक विशाल दो-पार्ट ग्लोबल एपिक के रूप में तैयार कर रही है। इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक पेश करने जा रहा है, जिसे ऐसे स्केल पर बनाया जा रहा है जैसा देश में पहले कभी नहीं देखा गया।
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल प्रोडक्शन स्केल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पर 10,000 से ज्यादा क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी टीम मानी जा रही है। प्रोडक्शन डिजाइन, विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन कोरियोग्राफी से लेकर कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट तक, इस फिल्म के लिए दुनिया भर से टैलेंट को एक साथ लाया गया है ताकि इस महाकाव्य की दुनिया को बड़े स्तर पर बनाया जा सके।
फिल्म के मेकर्स ने कई इंटरनेशनल टेक्नीशियंस और एक्सपर्ट्स को भी जोड़ा है ताकि यह फिल्म ग्लोबल सिनेमाई स्टैंडर्ड्स पर खरी उतर सके। अत्याधुनिक तकनीक, विशाल सेट्स, बारीकी से तैयार की गई दुनिया और बड़े स्तर की प्लानिंग के साथ रामायणम् को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़े सिनेमाई इवेंट के तौर पर तैयार किया जा रहा है।
भारतीय सिनेमा ने पहले भी कई भव्य फिल्में दी हैं, लेकिन इस स्तर का प्रोडक्शन अब तक कभी देखने को नहीं मिला। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर पौराणिक कहानियों को दिखाने का तरीका पूरी तरह बदल सकती है और भारतीय सिनेमा में बड़े स्तर की फिल्ममेकिंग के लिए नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनी यह दो-पार्ट एपिक फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
Trending
- मुंबई: महिला डॉक्टर से मारपीट करने वाले शिवसेना पार्षद ने किया सरेंडर, हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही रद की थी जमानत
- लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज सीबीआई के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार
- हाथरस : पत्नी से डरे पति का आया हैरान करने वाला मामला, आठ दिन से घर में है बंद, बचाने की लगा रहा गुहार
- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज
- हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट: 20-21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
- कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

