Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे
    • ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो
    • ‘कम ऑन बेबी’ का गाने लोगों को काफी पसंद आया
    • अगर रोजगार मिल रहा है तो बेरोजगारी दर छह माह के शीर्ष पर कैसे पहुंच गई
    • रामायणम् के साथ भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10,000 से ज्यादा लोग कर रहे काम!
    • बलिया में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 लोगों को 5-5 साल की सजा
    • आईपीएल 2026 में आज प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को जीतना जरूरी
    • कानून भी बन गया समाज की सोच भी बदल रही है युवतियां भी हर क्षेत्र में स्थापित कर रही हैं कीर्तिमान लेकिन दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं कब रूकेंगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इजराइली ने फिर किया गाजा पर हमला, सात फिलीस्तीनियों की मौत
    देश

    इजराइली ने फिर किया गाजा पर हमला, सात फिलीस्तीनियों की मौत

    adminBy adminMay 16, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 16 मई (ता)। गाजा में इजराइल के एक हवाई हमले में गत दिवस हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख को निशाना बनाया गया। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया है या घायल हुआ है। हमास ने इस हमले को लेकर तुरंत कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि शुक्रवार शाम सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास की श्कस्साम ब्रिगेड्सश् के प्रमुख अल-हद्दाद को निशाना बनाया गया।
    गत शाम गाजा सिटी में कम से कम दो इजराइली हवाई हमले हुए, जिनमें से एक के बारे में इजराइल ने कहा कि उसका लक्ष्य अल-हद्दाद था। एक हमला एक रिहायशी इमारत पर और दूसरा एक वाहन पर किया गया। ‘फलस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी’ के सराया फील्ड अस्पताल और शिफा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। नेतन्याहू और काट्ज ने एक बयान में कहा कि अल-हद्दाद सात अक्टूबर के हमले के श्श्मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।
    अक्टूबर में हुए नाजुक युद्धविराम समझौते के बावजूद गाजा में लगभग रोज इजराइली हमले जारी हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तब से अब तक 850 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। फलस्तीनी नागरिकों ने कहा कि अल-हद्दाद को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद भी कई हवाई हमले हुए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इजराइली सेना किन ठिकानों को निशाना बना रही थी।

    Desh Israel launches fresh attack on Gaza; seven Palestinians killed. New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लो जी अब आंधी में उखड़ गए बिजली के 300 खंभे

    May 16, 2026

    ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन परीक्षा ही उचित है सिर्फ पारदर्शिता बनी रहे तो

    May 16, 2026

    ‘कम ऑन बेबी’ का गाने लोगों को काफी पसंद आया

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.