Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूटकेस-बोरियों में मिली 4 लाश मामले में ‘आंगनबाड़ी की ड्रेस’ ने खोला राज, एक आरोपी गिरफ्तार
    • पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया कौन होगा भारत का टी-20 कप्तान
    • वैभव सूर्यवंशी से खतरा दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को
    • वैध विवाह हुआ हो और पत्नी बालिग हो तो फिर नहीं बनता पति पर दुष्कर्म का मामला : राजस्थान हाईकोर्ट
    • सांवलिया सेठ के खजाने में पहले ही दिन निकले 11.30 करोड़, सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की गिनती अभी बाकी
    • ट्रेन में टीटीई के पहने बॉडी कैमरे से होगी टिकट जांच की हर मूवमेंट रिकॉर्ड
    • ‘ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा’… डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खां को दो साल की सजा
    • इजराइली ने फिर किया गाजा पर हमला, सात फिलीस्तीनियों की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शीर्ष कोर्ट ने पूछा- एक ही रूट, दो एयरलाइन का किराया अलग-अलग क्यों
    देश

    शीर्ष कोर्ट ने पूछा- एक ही रूट, दो एयरलाइन का किराया अलग-अलग क्यों

    adminBy adminMay 16, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 16 मई। सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किरायों में भारी अंतर और मनमानी बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि एक ही जगह के लिए दो एयरलाइंस में एक ही श्रेणी का अलग-अलग किराया क्यों। शीर्ष अदालत ने कहा कि हवाई किराये में पारदर्शिता व तार्किक संतुलन बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार को यात्रियों को राहत देने के उपाय करने चाहिए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि एक एयरलाइन इकोनॉमी क्लास का किराया 8,000 रुपये लेती है, जबकि दूसरी 18,000 रुपये वसूलती है।

    जस्टिस मेहता ने कहा, हवाई किरायों में कुछ तार्किक व्यवस्था होनी चाहिए। पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश कीजिए। नियम पहले से मौजूद पर पालन नहीं हो रहा… याचिकाकर्ता के वकील रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एयरक्राफ्ट एक्ट, 1937 के तहत पहले से नियम मौजूद हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा। उन्होंने दलील दी कि डीजीसीए के पास अत्यधिक या शोषणकारी किरायों पर कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि पुराने नियम लागू हैं, लेकिन जनवरी 2025 से प्रभावी भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत नए नियम तैयार किए जा रहे हैं। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।

    समस्या से इन्कार नहीं किया जा रहा विचार केंद्र
    सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि 2024 का नया कानून लागू हो चुका है और उससे जुड़े नियमों पर परामर्श प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या से इन्कार नहीं कर रही और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। पीठ सामाजिक कार्यकर्ता एस लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

    Airfares in India Supreme Court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सूटकेस-बोरियों में मिली 4 लाश मामले में ‘आंगनबाड़ी की ड्रेस’ ने खोला राज, एक आरोपी गिरफ्तार

    May 16, 2026

    पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया कौन होगा भारत का टी-20 कप्तान

    May 16, 2026

    वैभव सूर्यवंशी से खतरा दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.