मेरठ, 15 मई (प्र)। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज सीसीएसयू के छात्र नेता शान मुहम्मद के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम मेरठ को ज्ञापन सौंपा और एनटीए प्रमुख को हटाने की मांग उठाई।
छात्रों का आरोप है कि वर्ष 2024 में पेपर लीक की घटनाओं के बाद भी वर्ष 2026 में दोबारा ऐसी घटनाएं होना एनटीए अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की भी मांग उठाई गई।
छात्रों ने कहा कि परीक्षा कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और अब छात्रों का इस संस्था से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा कराने की जिम्मेदारी किसी नई और पारदर्शी संस्था को दी जाए, ताकि मेहनती छात्रों के साथ अन्याय न हो। प्रदर्शन के दौरान आरिश इमरान, सालिक, आरफीन चौहान, इमरान, मनीष, जीशान, अजीम, आजम, अरमान मलिक, वसीम, अनस मौजूद रहे।
Trending
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
- बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
- 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
- मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
- बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा

