हापुड, 15 मई (ता)। हापुड़ के आर्य नगर में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। आबादी के बीच हो रहे आरा मशीन के संचालन से इलाके के लोग बेहद परेशान हैं। यहां पर अक्सर कमर्शियल वाहनों का आवागमन रहता है जिसके कारण हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा है। यह आरा मशीन काफी शोर करती है जिसके कारण क्षेत्र वासियों का सोना भी दूभर हो रहा है। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गंगा मंदिर के बाहर खुर्जा पेच के निकट एक दुकानदार द्वारा इस अवैध आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। अवैध मशीन के संचालन के साथ- साथ टैक्स की चोरी भी की जा रही है। रेजिडेंशियल श्रेणी में दर्ज स्थान का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि वन विभाग के अधिकारी मामले में तुरंत कार्रवाई करें।
Trending
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
- बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
- 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
- मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
- बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा
- यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें

