Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक एचआईवी संक्रमित
    • रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर 16 मई से मेरठ से गाजियाबाद तक आप निकालेगी पदयात्रा, सांसद संजय सिंह करेंगे अगुवाई
    • अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी
    • आखिर मुंडमाला किसकी है महादेव के गले में?
    • सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएम मोदी के काफिले मेें गाड़ियों की कमी ठीक नहीं, अन्य जनप्रतिनिधि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी से ले सकते हैं प्रेरणा
    • साइबर अटैक का एआई की मदद से बढ़ा दुनिया में नया खतरा
    • आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर
    • केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर 16 मई से मेरठ से गाजियाबाद तक आप निकालेगी पदयात्रा, सांसद संजय सिंह करेंगे अगुवाई
    देश

    रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर 16 मई से मेरठ से गाजियाबाद तक आप निकालेगी पदयात्रा, सांसद संजय सिंह करेंगे अगुवाई

    adminBy adminMay 14, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 मई (प्र)। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक आयोजित होने वाली पांचवें चरण की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा” शुरू होगी।

    बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर निकाली जाने वाली इस पदयात्रा में आप नेता व कार्यकर्ता पैदल चलकर जनता के हक के मुददे उठाएंगे। पदयात्रा के बारे में गुरुवार को आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया।

    विधायक सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अब तक पदयात्रा के चार चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और जिस प्रकार जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, उससे स्पष्ट है कि देश और प्रदेश की जनता अब रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष चाहती है।

    उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि लोग बड़ी संख्या में पांचवें चरण की इस पदयात्रा से जुड़ें और रोजगार व सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी व्यक्ति इस जनआंदोलन का हिस्सा बन सकता है।

    सोमेंद्र ढाका ने पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को क्रांति की धरती मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आप यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद उनके नेतृत्व में पदयात्रा की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन की पदयात्रा कमिश्नरी पार्क से शुरू होकर कचहरी के सामने हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, खैर नगर चौपला, छतरी वाला पीर, घंटाघर, डीएन कॉलेज और मेट्रो प्लाजा होते हुए ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे गणपति भवन तक पहुंचेगी, जहां पहले दिन का समापन होगा।

    उन्होंने कहा कि पूरी पदयात्रा के दौरान गांव-गांव, कस्बों और शहरों में जाकर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा वंचित समाज की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का समापन 20 मई को गाजियाबाद में होगा, जहां संजय सिंह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर असली मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, किसान कर्ज में डूबा हुआ है, नौजवान बेरोजगार है और गरीब आदमी इलाज व शिक्षा के लिए परेशान है, लेकिन सरकार इन सवालों का जवाब देने के बजाय समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की यह पदयात्रा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    देहरादून के प्ले स्कूल परिसर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई युवतियों में एक एचआईवी संक्रमित

    May 14, 2026

    अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी

    May 14, 2026

    आखिर मुंडमाला किसकी है महादेव के गले में?

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.