नई दिल्ली/पेरिस, 14 मई (ता)। दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस गत 12 मई से शुरू हो चुका है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। लोरियल पेरिस की तरफ से कांस पहुंचीं आलिया भट्ट के अब तक तीन लुक सामने आ चुके हैं। तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वह फें्रच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया।
आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला के अलावा इस साल भारत से ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कारपेट में पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कारपेट पर डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट, लॉरियल पेरिस की तरफ से कांस में आई हैं। तभी से कयास लग रहे हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया है।
Trending
- अफसरों व जनप्रतिनिधियों के खर्च कम कर किए जाएं महंगाई से निपटने के उपाय, आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का कारण बनेगी
- आखिर मुंडमाला किसकी है महादेव के गले में?
- सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीएम मोदी के काफिले मेें गाड़ियों की कमी ठीक नहीं, अन्य जनप्रतिनिधि डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी से ले सकते हैं प्रेरणा
- साइबर अटैक का एआई की मदद से बढ़ा दुनिया में नया खतरा
- आपके कमरे को ठंडा करने में कौन सा एसी कूलर रहेगा सही, टावर कूलर या विंडो कूलर
- केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया प्रतिबंध
- नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक, सामने आया बिना कवर के नया लुक
- सिंधु, श्रीकांत के जीत से भारत के दोनों स्टार शटलर ने दूसरे राउंड में बनाई अपनी पक्की जगह

