हापुड़, 14 मई (ता)। शहरवासियों और वाहन चालकों के लिए अगले दस दिन मुश्किल भरे रहने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा मरम्मत कार्य के चलते मेरठ रोड रेलवे ओवरब्रिज को आज 14 मई बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से 23 मई तक पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पुल से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। विभाग की ओर से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिए गए हैं। मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर स्थित मेरठ रोड रेलवे ओवरब्रिज शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग माना जाता है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पुल से होकर गुजरते हैं। पुल बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा, जिससे समय के साथ ईंधन की अतिरिक्त खपत भी होगी। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और स्कूली वाहनों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लंबे समय से प्रस्तावित थी। पिछले वर्ष ही इसका एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया था। अब करीब 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस को डायवर्जन योजना की सूचना दे दी गई है। मेरठ से हापुड़ आने-जाने वाले वाहन मवाना-किठौर मार्ग होते हुए एनएच-09 ततारपुर चौराहा से गुजरेंगे। मोदीनगर से हापुड़ आने वाले यात्री भोजपुर-पिलखुवा मार्ग का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी अवश्य कर लें, ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।
Trending
- माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी CSSF की मैटाडोर; 14 जवान घायल
- UP में बेटियों की पढ़ाई हुई सस्ती, स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली एक परिवार की दूसरी बेटी की फीस होगी माफ
- मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
- मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
- केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
- हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत

