Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    • मंत्रीमंडल विस्तार का सकारात्मक असर आमजन के जीवन पर पड़े तो बेहतर : मायावती
    • 13 को शुरू होगा उत्तरी भारत का प्रसिद्ध नौचंदी मेला, इतिहास में दूसरी बार होगा मेला नौचंदी का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति मेले की गरिमा और परंपरा कहां तक कायम करेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वीबी जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से होगा लागू
    देश

    वीबी जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से होगा लागू

    adminBy adminMay 12, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 12 मई (ता)। केंद्र सरकार ने गत दिवस घोषणा की कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर नया ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगा। इसमें कहा गया है कि नए अधिनियम में एक नया ढांचा होगा जो ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का वैधानिक वैतनिक रोजगार देने का वादा करता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बयान में इसे भारत की ग्रामीण विकास संरचना में एक ‘ऐतिहासिक परिवर्तन’ बताया है, जो ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना के अनुरूप है।
    मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अधिनियम एक जुलाई से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो जाएगा और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम उसी दिन से समाप्त हो जाएगा।
    अधिसूचना में आश्वासन दिया गया है कि मनरेगा से नए ढांचे की ओर परिवर्तन से श्रमिकों के लिए कोई व्यवधान नहीं होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि 30 जून तक मनरेगा के तहत जारी कार्यों को सुरक्षित रखा जाएगा और उन्हें बिना किसी रुकावट के नए ढांचे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि मौजूदा ई-केवाईसी सत्यापित मनरेगा जॉब कार्ड नए ‘ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड’ जारी होने तक वैध रहेंगे, और यह भी कहा गया है कि जॉब कार्ड के बिना श्रमिक ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकरण कराना जारी रख सकते हैं।
    मंत्रालय ने कहा कि लंबित ई-केवाईसी के कारण श्रमिकों को रोजगार से वंचित नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि वेतन भुगतान, शिकायत निवारण, आवंटन मानदंड और संक्रमणकालीन प्रावधानों से संबंधित नियमों का मसौदा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परामर्श से तैयार किया जा रहा है और जल्द ही सार्वजनिक परामर्श के लिए प्रकाशित किया जाएगा।
    वीबी-जी राम जी अधिनियम के ढांचे के तहत, प्रत्येक ग्रामीण परिवार जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए स्वेच्छा से आगे आते हैं, एक वित्त वर्ष में 125 दिन के गारंटीकृत मजदूरी के रोजगार के हकदार होंगे, जो मनरेगा के तहत 100 दिनों की गारंटी से अधिक है। रोजगार निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराना होगा, ऐसा न करने पर श्रमिक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता के पात्र बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि 2026-27 के लिए आवंटित 95,692.31 करोड़ रुपये ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट अनुमान आवंटन है। राज्यों के संभावित योगदान को शामिल करते हुए, कार्यक्रम का कुल व्यय 1.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

    Desh New Delhi Ram Ji—the Act will come into force from July 1st. tazza khabar tazza khabar in hindi VB Ji
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026

    मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी

    May 12, 2026

    डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.