नई दिल्ली, 11 मई (ता)। भारत में Honda मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में उत्पादों की बिक्री की जाती है। निर्माता ने जानकारी दी है कि Honda 1000 Hornet SP मोटरसाइकिल में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद इसके लिए रिकॉल को जारी किया गया है। किस तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद निर्माता ने ऐसा किया है।
दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल की ओर से अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda 1000 Hornet SP में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल को जारी किया गया है।
कितनी यूनिट्स के लिए जारी हुआ रिकॉल
होंडा की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया है। लेकिन यह रिकॉल 30 सितंबर 2024 से 22 अगस्त 2025 के बीच बनी यूनिट्स के लिए जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के लिए दो खराबी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल जारी किया गया है। जिसमें ईंधन आपूर्ति करने वाली नली में खराबी की जानकारी मिली है। दूसरी समस्या इंजन में तेल की खपत के स्तर से संबंधित है।
निर्माता की ओर से उन सभी लोगों को इसकी जानकारी ई-मेल, फोन, मैसेज के जरिए दी जा रही है जिनके पास इनकी प्रभावित यूनिट्स हैं।
जिन भी लोगों के पास होंडा की यह मोटरसाइकिल है वह खुद भी VIN के जरिए यह जानकारी ले सकते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल इस तरह की खराबी से प्रभावित है या नहीं। निर्माता की ओर से जिन भी लोगों को रिकॉल की जानकारी दी जा रही है। उनको अपनी मोटरसाइकिल को नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाना होगा। जहां पर उनकी जांच की जाएगी और जिन भी यूनिट्स में इस तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी, उनको बिना कोई अतिरिक्त चार्ज लिए ही पार्ट को बदला जाएगा।
Trending
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर

