Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बिजौली में रखी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नींव, जेसीबी चलाकर भूमि को किया समतल
    देश

    गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बिजौली में रखी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नींव, जेसीबी चलाकर भूमि को किया समतल

    adminBy adminMay 9, 2026No Comments58 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 09 मई (प्र)। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बिजौली में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नींव रख दी गई है। चयनित कंपनी ने प्रस्तावित स्थल पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जलापूर्ति के लिए तीन ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए बोरिंग हो गई है। शुक्रवार को जेसीबी चलाकर गलियारा के पहले फेज की भूमि को समतल करने काम शुरू कर दिया गया।

    इसके अलावा भूमिगत बिजली लाइन, सीवर लाइन के लिए पैमाइश शुरू हो गई है। विकास कार्य पूरा होते ही देश-विदेश की कंपनियों के लिए भूमि आवंटन आरंभ कर दिया जाएगा। मेरठ में लगभग 500 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। इसमें से बिजली की लगभग 214 हेक्टेयर जमीन पर पहले फेज में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। यह भूमि बिजीली और खरखौदा के किसानों की है। इस भूमि पर चहारदीवारी बनाने और जलापूर्ति, सीवर लाइन, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य एक कंपनी को सौंपा गया है। पहले चरण में कंपनी ने औद्योगिक गलियारे की जमीन पर जगह-जगह ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है।

    उप्र औद्योगिक एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले औद्योगिक गलियारे को विकसित करने का लक्ष्य रखा है। चयनित कंपनी ने गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण से पहले ही बिजली में अपना अस्थायी कार्यालय खोल दिया था, तभी से कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी भूखंडों का नियोजन करने के साथ आवश्यक ढांचागत विकास करेगी। प्रदेश सरकार की पहल पर देश और विदेश की कई कंपनियां यहां उद्योग लगाने में रुचि दिखा रही हैं।

    मेरठ समेत 11 अन्य जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक गलियारे
    गंगा एक्सप्रेसवे किनारे मेरठ से प्रयागराज तक मेरठ समेत 11 जिलों में औद्योगिक गलियारा विकसित होने से यूपी का महत्व और बढ़ जाएगा। देश ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियां भी इस औद्योगिक गलियारे में उत्पाद तैयार करेगी बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे मेरठ क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है।

    यूपीडा अधिशासी अभियंता राकेश मोगा का कहना है कि दो माह के भीतर औद्योगिक गलियारे में इकाइयों की नींव रखी जानी शुरू हो जाएंगी। कंपनी के कर्मचारी रात-दिन काम कर रहे हैं। पहली प्राथमिकता पानी है, इसलिए औद्योगिक गलियारे में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाई जा रही हैं। जेसीबी से जमीन का समतल किया जा रहा है।

    ganga-expressway-industrial-corridor meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.