Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR
    • रिटायर्ड रेलकर्मी ने की प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश के टुकड़े कर आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग
    • रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल
    • प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    • नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार रैली में जाने के लिए अलग से चलाना शुरू करें ट्रेन
    • पुलिस की वर्दी में ठगी करने वाला ठग निकला होमगार्ड, आरोपी साथी गिरफ्तार
    • अगर सम्मान पाना है तो शिष्य का संबोधन छोड़ भतीजा या पुत्रवत जैसे शब्दों को संबोधन में शामिल कीजिए, क्योंकि एकलव्य जैसे शिष्य तो गुरू द्रोणाचार्य जैसे गुरू भी अब नजर नहीं आते है
    • UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ-गढ़ हाईवे के लिए 963.12 करोड़ मंजूर, चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का शुरू होगा काम
    देश

    मेरठ-गढ़ हाईवे के लिए 963.12 करोड़ मंजूर, चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का शुरू होगा काम

    adminBy adminOctober 7, 2025No Comments757 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)07 अक्टूबर। लगभग 10 महीने से बंद पड़े मेरठ-गढ़ 709ए हाईवे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम फिर से शुरू होने जा रहा है। सांसद कंवर सिंह तंवर के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लेते हुए 963.12 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। हाईवे के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके साथ वाहनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। जनपद मेरठ के गांव सिसौली से लेकर गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। इसके लिए टाटा कंपनी को अनुबंध दिया गया था निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 10 अक्तूबर 2021 से लेकर 10 अक्तूबर 2023 तक समय दिया गया था करीब 50 किलोमीटर के इस हाईवे के निर्माण में करीब 955 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन परियोजना की समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान में करीब 462 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी केवल 48 प्रतिशत कार्य ही हुआ है।

    एनएचएआई ने 23 दिसंबर 2024 को अनुबंध समाप्त करने के लिए टाटा कंपनी को नोटिस भेजा। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर 30 दिसंबर 2024 को कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया गया। इसके बाद से हाईवे का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। बाद में अधिकारियों ने दोबारा टेंडर डालने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन टाटा कंपनी के संबंधित अधिकारी ने न्यायालय में टैंडर निरस्त होने पर बाद दायर कर दिया। टेंडर प्रक्रिया फिर रुक गई। हाईवे का निर्माण न होने के कारण मेरठ से गढ़ तक करीब 50 से अधिक स्थानों पर रूट को एक लेन से दूसरी लेन के लिए डायवर्ट किया गया है। इस कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है। वहीं, हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। इस मामले को लेकर सांसद कंवर सिंह तंवर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा था जिसके बाद अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे 709ए के चौड़ीकरण, सुदंरीकरण के लिए 963.12 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है।

    ये है चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्लान
    यह हाईवे किठौर, शाहजहांपुर, हसनपुर, नानपुर बाईपास होते हुए नानपुर के निकट पुराने हाईवे से मिलेगा जहां से गांव पौपाई, दौताई के मध्य से होते हुए नहर पुल के जरिए गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट हाईवे से मिलेगा। इससे हसूपुरा, मानक चौक, हिरनपुरा, शाहपुर चौधरी, भगवंतपुर, अहाना, लोदीपुर, हिरनपुर चौकी अट्टा, कनिया, मतनौरा आदि को हाईवे से जोड़ेगा। बता दें कि गढ़- मेरठ मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इस हाईवे के चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद हजारों लोगों को मेरठ से हापुड़ आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही किठौर शाहजहांपुर की फल मंडी में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वहीं, करीब डेढ़ घंटे का गढ़ से मेरठ तक का सफर 45 मिनट का रह जाएगा।

    परियोजना एनएचएआई अमित प्रणव का कहना है कि मेरठ- गढ़ हाईवे 7090 पर हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते कार्यदायी संस्था के अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। दूसरा टेंडर जारी करने के लिए विभागीय कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से आदेश आने के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा। सरकार की ओर से सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए 963.12 करोड़ मंजूर हुए हैं।

    Garhmukteshwar hapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    देवबंद में वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ FIR

    January 19, 2026

    रिटायर्ड रेलकर्मी ने की प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लाश के टुकड़े कर आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग

    January 19, 2026

    रेड कार्पेट पर 500 रुपये के नोटों के बंडल के साथ दिखे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल

    January 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.