Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»8 आईपीएस इधर से उधर, राहुल भाटी श्रावस्ती के SP बने
    देश

    8 आईपीएस इधर से उधर, राहुल भाटी श्रावस्ती के SP बने

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 1, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 01 सितंबर। योगी सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई है. इस बार 8 आईपीएस के तबादले किए गए हैं. इसमें तीन जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं. उत्तर प्रदेश में भवनों तथा मेट्रो आदि की सुरक्षा के लिए नवगठित स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के सेनानायक राहुल भाटी को श्रावस्ती का एसपी बनाया गया है. इस क्रम में सेनानायक 38वीं वाहिनी, अलीगढ़ से श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात भेजा गया है.

    शासन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शामली के पद पर तैनात राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है. वहीं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के पद पर तैनात अरविंद मिश्रा को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग, लखनऊ स्थानांतरित किया गया है. वहीं, पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के पद पर तैनात घनश्याम को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा सेनानायक 38वीं वाहिनी अलीगढ़ से श्रद्धा नरेंद्र पांडे को एसपी कानपुर देहात बनाया गया है.

    पुलिस अधीक्षक स्पेशल सुरक्षा बल लखनऊ राहुल भाटी को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती की नई जिम्मेदारी दी गई है. लाखन सिंह यादव को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में तैनात थे. इसी तरह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक शामली बनाया गया है. डॉ. प्रवीन रंजन सिंह पुलिस उपायुक्त/ अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है.

    बता दें कि इसके पहले योगी सरकार ने 27 अगस्त को 4 आईपीएस का ट्रांसफर किया था. जबकि इसके एक दिन पहले 5 आईपीएस का ट्रांसफर हुआ था. इस तरह 24 घंटे में 9 अफसरों का तबादला हुआ. इसमें आईपीएस विजय सिंह मीना को लखनऊ से सीतापुर, आकाश कुलहरि को लखनऊ से झांसी, झांसी के डीआईजी केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद, कल्पना सक्सेना को गाजियाबाद से मेरठ भेजा गया.

    CM YOGI IPS TRANSFER IN UP lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.