Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना
    • पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा
    • VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें
    • गुरुग्राम में यू-टर्न लेते समय ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल
    • गाजियाबाद के युवक की हत्या कर शव मेरठ में फेंका, शरीर पर चोट के निशान; सीसीटीवी से होगी हत्यारों की पहचान
    • इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस
    • छुट्टे पैसे ना होने के नाम पर हो रही अनकही वसूली, ग्राहक उपभोक्ता अदालत का सहारा ले सकते हैं
    • आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»71 लाख कैश, 21 तोला सोना…और नाम दिया ‘दान’, यूट्यूबर अरुण पंवार हुए ट्रोल
    देश

    71 लाख कैश, 21 तोला सोना…और नाम दिया ‘दान’, यूट्यूबर अरुण पंवार हुए ट्रोल

    adminBy adminFebruary 4, 2026No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद 04 फरवरी। दहेज के वीडियो के लिए चर्चा में आए अरुण पंवार मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद अरुण पंवार को ट्रोल किया जा रहा है. लग्न समारोह के वीडियो में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना मिलने का जिक्र हो रहा है. इस वीडियो के शुरू में इसे दहेज नहीं दान बताया गया है. वीडियो शेयर कर अरुण पंवार ने कैप्शन में भी यहीं “दहेज नहीं दान” लिखा है. इसके बाद वह खूब ट्रोल हो रहे हैं.

    अरुण पंवार ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं वह अपने यूट्यूब चैनल पर कार रिव्यू, फीचर्स, माइलेज और कार से जुड़े एक्सपीरियंस की वीडियो बनाते हैं. अरुण कुमार ने BCA की पढ़ाई की है और उन्होंने 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. इसी के जरिए अरुण कुमार फेमल हुए. कारों का रिव्यू कर लाइमलाइट में आए अरुण कुमार के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 2.41 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.

    अरुण सोहना के इंदरी गांव के रहने वाले हैं। उनका लग्न टीका 30 जनवरी को आया था। अरुण पंवार जिस लड़की के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं, उनका नाम डॉ तिथि है। तिथि का परिवार पलवल में रहता है। अरुण और तिथि की शादी नेशनल हाईवें नंबर 19 स्थित ग्रीनलैंड 44 फॉर्म हाउस में होगी।

    तिथि मूल रूप से हथीन के गहबल गांव की रहने वाली हैं। काफी टाइम से उनका परिवार पलवल शहर में रह रहा है। वह MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद जयपुर से MD की पढ़ाई कर रही हैं। उनका भाई रोहतक PGI में डॉक्टर है। पिता गोपाल सिंह सोनी एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से वह हथीन के गांव गहलब के रहने वाले हैं। परिवार पिछले काफी समय से पलवल में रह रहा है।

    वायरल वीडियो को यूट्यूबर अरुण पंवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @arunpanwarx से शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ अरुण पंवार ने कैप्शन में दहेज नहीं दान लिखा है. वीडियो में अनाउंसमेंट कर इसे दहेज नहीं केवल दान बताया गया है. इसमें दान की सभी चीजों के बारे में बताया गया है. कुल 21 तोला सोना और 71 लाख कैश दान में मिलने के बाद अरुण कुमार ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स का कहना है कि, दहेज को दान बताकर इसे उचित ठहराना उचित नहीं है. कई यूजर्स ने यूट्यूबर अरुण पंवार पर कानूनी कार्रवाई तक की बात कही है. जबकि, कई लोगों ने मजे लेते हुए लिखा दूल्हा बिक गया और बिकने के लिए बधाई.

    faridabad haryana tazza khabar tazza khabar in hindi youtuber arun-panwar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना

    July 5, 2026

    पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा

    July 5, 2026

    VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.