Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्कूल में 7 साल के छात्र को उल्टा लटकाया, मारे दनादन थप्पड़, वीडियो वायरल
    देश

    स्कूल में 7 साल के छात्र को उल्टा लटकाया, मारे दनादन थप्पड़, वीडियो वायरल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 29, 2025No Comments92 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पानीपत 29 सितंबर। हरियाणा के पानीपत स्थित एक स्कूल से दिल को झकझोर कर रख देने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें नन्हें मुन्ने छात्रों को कैसे मारा-पीटा जा रहा है, देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. यहां तक कि एक छात्र को तो उल्टा लटका दिया गया. सोशल मीडिया पर इसके दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिन्हें लेकर लोगों में रोष व्याप्त है.

    दोनों वीडियो जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं. एक वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया. वहीं, दूसरे वीडियो में स्कूल टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आई. स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.

    मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली डोली ने बताया- मेरे 7 वर्षीय बेटे का इसी साल इस स्कूल में एडमिशन हुआ था. मेरे बेटा का कसूर बस इतना था कि उसने होमवर्क नहीं किया था. इसी बात पर महिला टीचर ने स्कूल के ड्राइवर को बुलाया. कहा कि इस बच्चे को सजा दो ताकि ये उम्र भर याद रखे इसे. ड्राइवर अजय ने फिर क्रूरता की सारी ही हदें पार कर दीं. वो मेरे बेटे को ऊपर वाले कमरे में ले गया उसे रस्सियों से बांधा और खिड़की से उल्टा लटका दिया. इतना ही नहीं, अजय ने मेरे बच्चे को थप्पड़ भी जड़े. यहां तक कि उसने अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके पिटाई भी दिखाई. फिर सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड कर दिया. बच्चे की मां बोली- ये वीडियो जब मेरे पास पहुंचा तो मैं हक्का-बक्का रह गई

    वहीं एक और वीडियो भी सामने आया, जिसमें स्कूल की एक और महिला टीचर खुद छोटे बच्चों के साथ मारपीट करती दिखीं. वीडियो में वह एक बच्चे को आगे बुलाकर उसके कान पकड़कर जोर से थप्पड़ मारती हैं और फिर पीछे खड़े एक अन्य बच्चे को भी पीटती हैं. यह पिटाई अन्य छात्रों के सामने खुले में बैठे हुए बच्चों पर की गई. प्रिंसिपल रीना ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने जिन छात्रों को पीटा गया, उन्होंने दो सगी बहनों के साथ कुछ ‘बुरा बर्ताव’ किया था.

    प्रिंसिपल ने दावा किया कि बच्चों को ‘ठीक रास्ते पर लाने’ के लिए यह कदम उठाया गया. और ऐसा करने से पहले उन्होंने बच्चों के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया था.
    हालांकि, बच्चों को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के पूर्णतः विपरीत है. यह भी आरोप लगा है कि कुछ बच्चों को सजा के तौर पर शौचालय (टॉयलेट) साफ करने के लिए भी मजबूर किया गया था.

    जब पीड़ित छात्र की मां डोली ने बताया- प्रिंसिपल से जब हमने पूछा था कि ये हमारे बच्चे के साथ किसने किया? तब तो वो टालमटोल करती रहीं. बाद में उन्होंने माना कि 13 अगस्त को उन्होंने ही ड्राइवर से बच्चे को डांटने और सजा देने के लिए कहा था. जब परिवार और प्रिंसिपल आरोपी ड्राइवर अजय के घर (रिफाइनरी रोड) पहुंचे, तो अजय वहां नहीं मिला. डोली ने आरोप लगाया कि अजय ने उन्हें फोन किया और अपने घर पर करीब 25 गुंडे भेज दिए, जिन्होंने उनके साथ झगड़ा किया. प्रिंसिपल रीना ने बताया कि ड्राइवर का बच्चों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं था और कई शिकायतों के बाद उसे अगस्त में ही नौकरी से निकाल दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं. मगर डोली ने कहा- प्रिंसिपल खुद हमें धमकाने घर आई थीं.

    बहरहाल, पीड़ित बच्चे के परिवार ने इसके बाद मॉडल टाउन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई कर FIR दर्ज की. फिर आरोपी महिला टीचर और ड्राइवर तो गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

    haryana panipat tazza khabar tazza khabar in hindi video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.