Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 69000 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती
    देश

    यूपी में 69000 आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती

    adminBy adminOctober 17, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 69,197 रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी। इनमें से 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 61,254 पद सहायिकाओं के लिए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    विवरण जल्द पोर्टल पर होगा अपलोड
    इस भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रिक्त पदों का पूरा विवरण जल्द पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसके लिए विशेष वेबसाइट upanganwadibharti.in बनाई गई है, जहां अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    योग्यता और उम्र सीमा
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए इंटरमीडिएट पास महिला आवेदन कर सकती हैं, जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम 5वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
    पात्रता: केवल महिला उम्मीदवार, जो उस ग्राम सभा, नगर या वार्ड की निवासी हों, जहां केंद्र स्थित है
    चयन मानदंड: शैक्षणिक मेरिट के आधार पर, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और 5 वर्ष अनुभव वाली सहायिकाओं को वरीयता
    आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन, जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर दिशानिर्देश जारी होंगे
    प्राथमिकता का आधार

    भर्ती में सामाजिक दृष्टि से वंचित वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शामिल की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर योग्य उम्मीदवार न मिलने पर चयन न्याय पंचायत स्तर से किया जाएगा।

    महिलाओं के लिए बड़ा अवसर
    इस भर्ती को महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। हजारों रिक्तियों के चलते लाखों परिवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उम्मीदवार सभी दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल से देख सकेंगे।

    lucknow Recruitment in Anganwadi tazza khabar tazza khabar in hindi UPAnganwadiRecruitment uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.