Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रिंकू सिंह राही जैसे ईमानदार अधिकारी को मुख्यधारा में मिले तैनाती
    • मोदी जी के बाद योगी जी की माताजी का अपमान आखिर क्यों, सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाए कानून
    • किडनी के व्यापार में संलिप्त दलालों व दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई सरकार किडनी या अंग लेने देने वालों के लिए नियम बनाए सरल
    • शुभकार्यों से परिपूर्ण अप्रैल माह में भगवान हनुमान जी के प्रताप से सभी के जीवन में समाई रहेंगी खुशियां, धार्मिक आस्था का होगा उजाला
    • केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का नया किराया, 10 अप्रैल से शुरू होगी बुकिंग
    • 12वीं बोर्ड में निकिता ने हासिल किए 93.88% अंक, पर नतीजों से 10 दिन पहले ही थम गईं सांसें
    • जुर्माना नहीं कर्ज पहले खत्म करने पर
    • 64 साल के शख्स ने जीते जी कर डाली खुद की तेरहवीं, भोज में 1900 लोगों को बुलाया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»64 साल के शख्स ने जीते जी कर डाली खुद की तेरहवीं, भोज में 1900 लोगों को बुलाया
    देश

    64 साल के शख्स ने जीते जी कर डाली खुद की तेरहवीं, भोज में 1900 लोगों को बुलाया

    adminBy adminApril 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    औरैया 01 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी मौत का इंतजार करने के बजाय जीते जी अपनी ‘तेरहवीं’ का भोज आयोजित कर डाला. इस कार्यक्रम में उन्होंने बाकायदा 1900 लोगों को आमंत्रित किया और उन्हें भरपेट भोजन कराया. इस ‘जिंदा तेरहवीं’ की चर्चा अब पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है. यह हैरान कर देने वाला कदम उठाने वाले शख्स का नाम राकेश यादव है. राकेश का कहना है कि परिवार में अब उनका साथ देने वाला कोई नहीं है भाइयों की मौत हो चुकी है और बहन शादीशुदा है ऐसे में उन्हें अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं की चिंता सता रही थी इसी कारण उन्होंने यह फैसला लियाउन्होंने अपना घर भी एक रिश्तेदार को दे दिया है और अब साधारण झोपड़ी में रह रहे हैं उनका कहना है कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं कि मरने के बाद कोई जिम्मेदारी निभाएगा.

    राकेश यादव के इस आयोजन में किसी तरह की धार्मिक क्रिया नहीं होगी केवल भोज कराया जा रहा है जो उनकी मेहनत की कमाई और पेंशन से हो रहा है. आज के दौर में बुढ़ापे में उनका साथ देने वाला कोई नहीं है. उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि उनकी मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा और क्या कोई उनकी तेरहवीं की रस्म निभाएगा? रिश्तों पर से उठते भरोसे और अकेलेपन ने उन्हें यह अनोखा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया.

    उन्होंने बताया कि उन्हें रिश्तेदारों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी उठाएंगे. उन्होंने इस ‘जिंदा तेरहवीं’ के लिए किसी से मदद नहीं मांगी. राकेश को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन और सालों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए एक-एक पैसे को जोड़कर उन्होंने इस भव्य भंडारे का खर्च उठाया.

    इस अनोखे आयोजन में भारी संख्या में लोग पहुंचे. लोगों के लिए पूड़ी-सब्जी और हलवे का इंतजाम किया गया था. इस आयोजन के लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र बांटे गए थे. भंडारे में 1900 लोगों का जुटना और एक जीवित व्यक्ति द्वारा खुद की तेरहवीं मनाना पूरे औरैया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

    auraiya khabar jara hatke tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रिंकू सिंह राही जैसे ईमानदार अधिकारी को मुख्यधारा में मिले तैनाती

    April 1, 2026

    मोदी जी के बाद योगी जी की माताजी का अपमान आखिर क्यों, सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाए कानून

    April 1, 2026

    किडनी के व्यापार में संलिप्त दलालों व दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई सरकार किडनी या अंग लेने देने वालों के लिए नियम बनाए सरल

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.