Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    • जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दो भारतीयों समेत 50 कंपनियों पर प्रतिबंध
    देश

    दो भारतीयों समेत 50 कंपनियों पर प्रतिबंध

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 11, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन, 11 अक्टूबर। अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा व्यापार में मदद करने के आरोप में शुक्रवार को दो भारतीयों समेत विश्व की 50 अन्य कंपनियों पोतों पर प्रतिबंध लगा दिया।

    अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने इन प्रतिबंधों का एलान किया। विभाग ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंधित किए गए लोगों और कंपनियों ने ईरान के अरबों डॉलर के पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में मदद की, जिससे ईरान को काफी राजस्व मिला और इस राजस्व से ईरान ने अमेरिका के खिलाफ खतरा पैदा करने वाले आतंकी समूहों की मदद की। यह कदम तेहरान की ऊर्जा निर्यात प्रणाली के प्रमुख तत्वों को ध्वस्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, वित्त मंत्रालय ईरान की ऊर्जा निर्यात प्रणाली के प्रमुख तत्वों को नष्ट करके उसकी नकदी प्रवाह प्रणाली को कमजोर कर रहा है।

    प्रतिबंधित भारतीय नागरिकों में वरुण पुला भी शामिल हैं, जो मार्शल द्वीप समूह स्थित बर्था शिपिंग इंक के मालिक हैं, उनकी कंपनी कोमोरोस-ध्वज वाले जहाज पामीर का स्वामित्व और संचालन करती है. अमेरिकी बयान के अनुसार, इस जहाज ने जुलाई 2024 से चीन को लगभग 40 लाख बैरल ईरानी एलपीजी पहुंचाया है.

    इसके अलावा अमेरिका ने भारतीय नागरिक सोनिया श्रेष्ठ पर प्रतिबंध लगाया है, जो वेगा स्टार शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की मालिक हैं. यह कंपनी भी कोमोरोस ध्वज वाले जहाज नेप्टा का स्वामित्व और संचालन करती है, जिसने जनवरी 2025 से पाकिस्तान को ईरानी एलपीजी पहुंचाया है.

    बयान में आगे कहा गया है कि “नामित या प्रतिबंधित व्यक्तियों की सभी संपत्तियां, जो अमेरिका में हैं या अमेरिकी व्यक्तियों के कब्जे या नियंत्रण में हैं, ब्लॉक्ड हैं और उनकी सूचना OFAC को दी जानी चाहिए. बयान के मुताबिक, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, व्यक्तिगत रूप से या समग्र रूप से, एक या अधिक प्रतिबंधित व्यक्तियों के स्वामित्व वाली 50 प्रतिशत या अधिक की कोई भी संस्था भी ब्लॉक मानी जाएगी.

    IRAN ENERGY TRADE SANCTIONED ON 50 ENTITIES tazza khabar tazza khabar in hindi world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026

    16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.