लखनऊ 18 सितंबर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. राज्य के 44 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. एडिशनल एसपी रैंक के अफसरों के तबादले के आदेश दिए गए हैं. इसमें संभल के सीओ रहे अनुज चौधरी का भी नाम शामिल है. अनुज चौधरी को फिरोजाबाद भेजा गया है. मुख्यालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में संभल के सीओ रहे अनुज चौधरी समेत कुल 44 अधिकारियों को नाम शामिल हैं. इससे पहले राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसमें तीन जिलों के एसपी और एएसपी शामिल थे.
यूपी में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग का आदेश जारी हुआ है. राज्य के 44 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस लिस्ट में अनुज चौधरी का भी नाम शामिल है. अनुज चौधरी को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. ज्यादातर अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रमोशन पाए अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है.
संभल हिंसा के बाद सरकार ने अनुज चौधरी पर भरोसा जताया था. हालांकि चंदौसी सर्कल की जिम्मेदारी मिलने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. वहीं, सरकार ने अनुज चौधरी का प्रमोशन करते हुए एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी थी. अनुज चौधरी को स्पोर्ट कोटे से एडिशनल एसपी बनाया गया था.
अनुज चौधरी ने संभल में हुई हिंसा के बाद कहा था कि साल में होली एक बार आती है, जुमा 52 बार आता है. उनके इस बयान पर उनको सीएम योगी का भी साथ मिला था. सीएम योगी ने अनुज चौधरी का समर्थन करते हुए कहा था कि पहलवान है, पहलवान की तरह ही बोलेगा.
तबादला सूची में ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहे हैं. ज्यादातर अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है. जबकि प्रमोशन पाए अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है. नोएडा में तैनात मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर नक्सल क्षेत्र का एडिशनल एसपी बनाया गया है. गोरखपुर में एडिशनल एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात अनुराग सिंह को रामपुर में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती
विजय प्रताप यादव (प्रथम) – सहायक सेनानायक/उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र – उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र।
शीतांशु कुमार – सीओ/एएसपी एससीआरबी लखनऊ – एएसपी, पीएसी मुख्यालय।
अभिषेक यादव – सीओ/एएसपी संबद्ध डीजीपी मुख्यालय – उपसेनानायक 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या।
अमित कुमार राय – सीओ/एएसपी एटा – एएसपी (पश्चिम), लखीमपुर खीरी।
आनन्द कुमार पांडेय – सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा – एएसपी (उत्तरी), देवरिया।
अभिषेक कुमार सिंह – सीओ/एएसपी, एटीएस लखनऊ – एएसपी, एटीएस लखनऊ।
प्रभार कुमार (द्वितीय) – सीओ/एएसपी केंद्रीय वस्त्र भंडार, कानपुर – एएसपी सीआइडी मुख्यालय लखनऊ।
श्यामकान्त – सीओ/एएसपी बलिया – एएसपी बस्ती।
बृजनन्दन राय – सीओ/एएसपी बलरामपुर – एएसपी (पश्चिम) प्रतापगढ़।
संजीव कुमार दीक्षित – सीओ/एएसपी एसटीएफ लखनऊ – एएसपी एसटीएफ लखनऊ।
डा.कृष्ण गोपाल सिंह – सीओ/एएसपी फतेहपुर – एएसनी (नगर), बिजनौर।
दिनेश कुमार शुक्ला – सीओ/एएसपी सीतापुर – एएसपी (उत्तरी), बलिया।
संतोष कुमार (तृतीय) – सीओ/एएसपी कासगंज – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद।
राज कुमार पांडेय – सीओ/एएसपी पीटीसी सीतापुर – एएसपी (यातायात), गोरखपुर।
सोहराब अालम – सीओ/एएसपी पीटीसी (रेलवे), झांसी – एएसपी केंद्रीय वस्त्र भंडार, कानपुर।
प्रीति सिंह – सीओ/एएसपी एलआइयू मेरठ – एएसपी (नगर), झांसी।
बाबा साहब वीर कुमार – सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी।
ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह – एएसपी (नगर), झांसी – एएसपी अमेठी।
रंजन सिंह – एएसपी (स्थापना) डीजीपी मुख्यालय – एएसपी (अपराध) डीजीपी मुख्यालय।
गोपी नाथ सोनी – एएसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना बरेली – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ।
राम अर्ज – एएसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना अयोध्या – एएसपी, पीटीएस जालौन।
राहुल मिश्रा – एएसपी डीजीपी मुख्यालय से एएसपी (उत्तरी) देवरिया के लिए स्थानान्तरणाधीन – स्थानान्तरण निरस्त।
विशाल यादव – एएसपी सीआइडी मुख्यालय – एएसपी लाजिस्टिक मुख्यालय।
मनीष कुमार मिश्रा – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर – एएसपी (नक्सल) मीरजापुर।
बंशराज सिंह यादव – उपसेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद – एएसपी सीआइडी मुख्यालय।
कुलदीप सिंह (प्रथम) – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज – एएसपी (उत्तरी) संभल।
राज कुमार (द्वितीय) – उपसेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ – उपसेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।
प्रकाश कुमार – एएसपी (पश्चिमी) लखीमपुर खीरी – एएसपी (ग्रामीण) बिजनौर।
अनित कुमार – उपसेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज – उपसेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद।
रचना मिश्रा – सेक्टर आफिसर, सीबीआइडी गोरखपुर – एएसपी पीटीएस गोरखपुर।
सुशील कुमार गंगा प्रसाद – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी – एएसपी कासगंज।
राजेश कुमार श्रीवास्तव – एएसपी (उत्तरी), संभल – एएसपी केंद्रीस आयुध भंडार, सीतापुर।
डा.राकेश कुमार मिश्रा – एएसपी (ग्रामीण), मेरठ – एएसपी, पुलिस मुख्यालय।
अमिता सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट आगरा – एएसपी, यूपी 112 मुख्यालय।
श्वेताभ पांडेय – एएसपी, साइबर क्राइम मुख्यालय – एएसपी, ईओडब्ल्यू मुख्यालय।
पंकज कुमार सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ – उपसेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, आजगमढ़।
राजेश कुमार भारतीय – एएसपी कासगंज – एएसपी पीटीसी, सीतापुर।
मोनिका चड्ढा – एएसपी, पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड – उपसेनायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़।
अंकिता सिंह – एएसपी, यूपी पीसीएल (मध्यांचल) लखनऊ – एएसपी, पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड।
संतोष कुमार (द्वितीय) – सीओ/एएसपी सोशल मीडिया सेल, डीजीपी मुख्यालय – एएसपी (सुरक्षा), गोरखपुर।
विजय आनन्द – उपसेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज।
डा.जंग बहादुर यादव – सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी।
अनुज कुमार चौधरी – सीओ/एएसपी संभल – एएसपी (ग्रामीण), फिरोजाबाद।
अनुराग सिंह – एएसपी (सुरक्षा), गोरखपुर – एएसपी, रामपुर।
यह पुलिस उपाधीक्षक बदले
नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती
प्रीता – पीटीएस सीतापुर – कमिश्नरेट आगरा।
पंकज लवानिया – कमिश्नरेट प्रयागराज – मेरठ।
वरुण कुमार – कमिश्नरेट प्रयागराज – मुरादाबाद।
शैलेन्द्र सिंह – एलआइयू अयोध्या – कमिश्नरेट आगरा।
राम कृष्ण चतुर्वेदी – सीओ कुंभ मेला प्रयागराज से मंडलाधिकारी चित्रकूट के पद पर स्थानान्तरणाधीन – सुलतानपुर।
आभा सिंह – देवरिया – गोरखपुर।
अब्दुस सलाम खान – सुलतानपुर – कमिश्नरेट प्रयागराज।
प्रशान्त सिंह – सुलतानपुर – मंडलाधिकारी गोरखपुर।
सैय्यद अरीब अहमद – कमिश्नरेट आगरा – कमिश्नरेट लखनऊ।
संजय कुमार जायसवाल – मेरठ – मंडलाधिकारी चित्रकूट।
श्वेता कुमारी – कमिश्नरेट कानपुर – कासो (हिंडन), गाजियाबाद।
अजय कुमार सिंह – कमिश्नरेट गाजियाबाद – अयोध्या।
हेमंत कुमार – कमिश्नरेट आगरा – शामली।