Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    • जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»उमरा पर मदीना गए 42 भारतीयों की हादसे में मौत
    देश

    उमरा पर मदीना गए 42 भारतीयों की हादसे में मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 18, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 18 नवंबर। सऊदी अरब में मदीना के पास सोमवार तड़के भीषण बस हादसा हुआ। इसमें तेलंगाना के 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों सहित कुल 44 लोगों की मौत हो गई।

    स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में एक भारतीय यात्री जीवित बच गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में मौजूद दो स्थानीय सहयोगियों की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मदीना से करीब 40 किलोमीटर दूर भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे हुआ। बताया गया है कि बस रास्ते में एक स्थान पर रुकी थी। इसी दौरान एक तेल टैंकर ने पीछे से बस में टक्कर मार दी, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। सऊदी प्रशासन ने कारणों की जांच शुरू कर दी है। बस मक्का से मदीना जा रही थी। जेद्दा दूतावास के अधिकारी समन्वय कर रहे हैं। एक अधिकारी के मुताबिक पहचान होने के बाद परिजनों को विकल्प दिया जाएगा कि वे शव भारत भेजना चाहते हैं या मदीना में दफनाना चाहते हैं।

    तेलंगाना हज समिति ने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे भी शामिल हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा कि शहर से कुल 54 लोग हाल ही में उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे। उन्हें 23 नवंबर को लौटना था।

    भारतीय मिशन में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया
    जेद्दा स्थित भारतीय मिशन ने सहायता में समन्वय के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर भेजा है। जैसे ही जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को दुर्घटना की जानकारी मिली, अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल और उन अस्पतालों के लिए रवाना हो गई, जहां दुर्घटना में घायल हुए लोगों को ले जाया गया था। भारतीय दूतावास के अधिकारी लगातार पीडि़त परिवारों और स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

    एक ही परिवार के 18 सदस्य थे बस में
    दुर्घटनाग्रस्त बस में हैदराबाद के एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के 18 सदस्य सवार थे। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी शेख नजीरुद्दीन इस दुर्भाग्यपूर्ण बस से अपनी पत्नी अख्तर बेगम, बेटे सलाउद्दीन, तीन बेटियों-अमीना, रिजवाना और शबाना तथा उनके बच्चों के साथ मदीना जा रहे थे। नजीरुद्दीन के भतीजे मोहम्मद असलम ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी या क्या हुआ, हमें नहीं पता। नजीरुद्दीन का एक और बेटा इस समय अमेरिका में है।

    पीएम मोदी, विदेश मंत्री ने जताया शोक
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर शोक जताया है। मोदी ने एक्स पर लिखा, मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

    रूस की यात्रा पर गए जयशंकर ने कहा, रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके कार्यालय ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इस घटना के संबंध में विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास से संपर्क करने और तुरंत आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है।

    Saudi Arabia Bus Accident tazza khabar tazza khabar in hindi world news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026

    16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.