Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की पहल पर मोदीनगर की 39 सड़कों की बदलेगी सूरत
    देश

    सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की पहल पर मोदीनगर की 39 सड़कों की बदलेगी सूरत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 29, 2025No Comments442 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदीनगर 29 नवंबर। बागपत मोदीनगर लोकसभा के सांसद एंव रालोद नेता डा राजकुमार सांगवान की सिफारिश पर मोदीनगर विधानसभा में पीडब्ल्यूडी की ओर से गांवों के विभिन्न संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली 39 सड़कों के निर्माण को लोक निर्माण की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। इन सड़कों के निर्माण होने पर आवागमन में लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी। विभाग की ओर से इन सड़कों पर विशेष मरम्मत के कार्य शीघ्र शुरू होगें।

    दरअसल गत दिनों सांसद डा राजकुमार सांगवान के मोदीनगर विधानसभा के कई गांवों के दौरे पर संपर्क मार्गो की दयनीय स्थिति का मामला ग्रामीणों ने उठाया था जिसके तहत उन्होंने खराब सड़कों की सूची बनवाने के लिए कहा था। उनकी सूची के तहत वर्ष 2025-26 के वित्तीय वर्ष की योजना के तहत स्वीकृत हुए कार्यों में गांव पैंगा से सौंदा मार्ग, ग्यासपुर से खिंदौडा मार्ग व मोदीनगर हापुड़ मार्ग से चूड़ियाला बाया भटजन मार्ग का पुर्ननिर्माण व मरम्मत के कार्य होगें। इन गांवो में जाने के लिए सम्पर्क मार्गों के टूटे होने पर जहाँ एक ओर किसानों को गन्ना लेकर आने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है वही आये दिन ये सड़के दुर्घटना का सबब बनी हुई हैं।

    इसी प्रकार निवाडी क्षेत्र के गांव तलहटा से भूड़गढी मार्ग, निवाड़ी से सालेनगर मार्ग, विधापुर से बखरवा, खिंदौड़ा से धौलड़ी मार्गों के टूटे होने पर मिसिंग लिंक कार्य को सांसद की सिफारिश पर मंजूरी प्रदान की गई हैं। सांसद की माने तो पटटी अमराला से जहाँगीरपुर मार्ग, सुराना से खिंदौड़ा मार्ग के साथ ही मोदीनगर सौंदा रोड से शेरपुर मार्ग, फजलगढ से भटजन पलीता मार्ग, ईशाकनगर से नाले तक का मार्ग व मोदीनगर मुख्य मार्ग से फफराना मार्ग पर विशेष मरम्मत के कार्य कराये जायेगे।

    सांसद के सड़कों के निर्माण से लेकर विकास के कई आयामो पर कराये गये कार्य मंजूर को लेकर रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी, पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा, सभासंद संघर्ष समिति के निर्वतमान अध्यक्ष मोहन सिंह उर्फ मोनू धामा, आदि ने खुशी जाहिर की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.