Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मां भीमेश्वरी मंदिर के 22 कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन, सीएम से लगाई गुहार
    देश

    मां भीमेश्वरी मंदिर के 22 कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन, सीएम से लगाई गुहार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 25, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़, 25 जून (ता)। हरियाणा के बेरी (झज्जर) स्थित प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी मंदिर को श्राइन बोर्ड के अधीन लाने के बाद अब वहां कार्यरत कर्मचारियों के सामने वेतन संकट खड़ा हो गया है। मंदिर के 22 कर्मचारियों को पिछले करीब छह माह से वेतन नहीं मिला है।
    आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर लंबित वेतन जारी कराने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि मंदिर प्रशासन व्यवस्था बदलने के बाद से उनकी नियमित आय प्रभावित हुई है और अब परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।
    मंदिर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मंदिर पहले ट्रस्ट के अधीन संचालित होता था, लेकिन 3 दिसंबर से इसे श्राइन बोर्ड के अधीन कर दिया गया। इसके बाद से प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव तो हुआ, लेकिन कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मामला लंबित रह गया। प्रतिनिधिमंडल में विकास पुरी, राजेश शर्मा, प्रदीप वत्स, रजत कुमार, मनोज कुमार, मुन्नीलाल, सुल्तान सिंह और कमल कुमार शामिल रहे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना चुनौती बन गया है।
    कर्मचारियों के मुताबिक वे इस मामले को लेकर बेरी की एसडीएम एवं श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल और झज्जर उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। अधिकारियों की ओर से उन्हें बताया गया कि वेतन भुगतान से संबंधित मंजूरी के लिए मामला अंतिम स्तर पर चंडीगढ़ भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक राशि जारी नहीं हो सकी। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान न होने से कर्मचारियों में चिंता बढ़ रही है।
    मंदिर कर्मचारियों का कहना है कि शृाइन बोर्ड व्यवस्था लागू होने के बाद जनवरी माह से मंदिर परिसर में सरकार की ओर से दानपात्र भी स्थापित किए जा चुके हैं और संचालन की प्रक्रिया नए ढांचे के अनुसार चल रही है। इसके बावजूद कर्मचारियों का भुगतान लंबित रहने से असंतोष बढ़ रहा है। मंदिर में पुजारी, सहायक पुजारी, सेवादार, सफाई कर्मचारी और चौकीदार सहित कुल 22 लोग कार्यरत हैं।

    22 employees of Maa Bhimeshwari Temple have not received their salaries for six months; they have appealed to the Chief Minister. chandigarh Desh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.