Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
    देश

    यूपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 10, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. गुरुवार देर शाम को योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के प्रदेश के 20 आईएएस आधिकारियों का तबादला करने का आदेश जारी कर दिया है. इनमें बलिया, आजमगढ़ और इटावा को लेकर भी बड़े बदलाव किए गए हैं. जबकि पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई.

    यूपी में जिन 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनकी सूची जारी कर दी गई है. इसके तहत आईएएस अधिकारी सुधा वर्मा को सचिव राजस्व विभाग से श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. महानिरीक्षक निबंधन सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है. आईएएस नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है.

    आईएएस अरुण कुमार को मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण अजीविका बनाया है. वहीं जे. रीमा वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, आईएएस दीपा रंजन को विशेष सचिव संस्कृति विभाग, आईएएस संजय कुमार सिंह को निदेशक संस्कृति पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईएएस विशाल सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग और सूचना निदेशक संस्कृति प्रभार से अवमुक्त किया है.

    आईएएस रिया केजरीवाल विशेष सचिव बाल विकास, संदीप भागिया प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, परीक्षित खटाना अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, रेणु तिवारी, विशेष सचिव महिला कल्याण और बाल विकास के पद से अवमुक्त किया गया है.

    जग प्रवेश को विशेष सचिव वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, ओजस्वी राज नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम, आईएएस आलोक कुमार मुख्य विकास अधिकारी बलिया, अजय कुमार गौतम अपर आयुक्त राज्य कर ग़ाज़ियाबाद, संजय कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी इटावा, मनिकन्दन ए को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद और डॉ वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक सरकारी चीनी मिल्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP IAS Transfer uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार

    August 1, 2026

    मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी

    August 1, 2026

    मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.