Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है
    • मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    • विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द
    • दिल्ली से देहरादून तक 670 रुपये हो सकता टोल
    • बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी, बीमा कानून संशोधन विधेयक पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
    • यूपी: 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, चार आईएएस अफसर प्रमुख सचिव और 19 सचिव बने
    • गाजीपुर में भाजपा नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या; सड़क किनारे मिला शव
    • छूते ही उखड़ गई 14 करोड़ की सड़क, हंगामे के बाद नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 1641 माध्यमिक शिक्षकों के तबादले
    देश

    यूपी में 1641 माध्यमिक शिक्षकों के तबादले

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 06 नवंबर। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद एडेड माध्यमिक शिक्षकों के आफलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई. अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 1641 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं. ये ट्रांसफर सभी 18 मंडलों के 75 जिलों के शिक्षकों के हुए हैं. माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर पूरी ट्रांसफर लिस्ट अपलोड कर दी गई है.

    अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दीपावली से पहले ही स्थानांतरण करने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद से शिक्षकों में उत्साह था. अब देव दीपावली के दिन सूची जारी होने से शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए खुशी का दोहरा कारण बन गया.

    सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग के निर्देश के अनुसार, सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों (जेडी) और जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित शिक्षक कार्यमुक्त या कार्यभार ग्रहण करने से पहले अपने आवेदन में दी गई सभी जानकारी की जांच कर लें.

    यह भी देखा जाएगा कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों को भेजा गया है, वहां संबंधित विषय का पद रिक्त हो और वह पद शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचित न हो. यदि किसी विद्यालय में पद रिक्त नहीं है या विवादित है, तो डीआईओएस को ऐसे मामलों की रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी. वहीं, स्थानांतरण आदेश में यदि कोई टंकण या लिपिकीय त्रुटि पाई जाती है, तो उसका सुधार बाद में अलग से किया जाएगा.

    सरकार ने 14 अक्टूबर को इन ऑफलाइन स्थानांतरणों की अनुमति दी थी. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश उन्हीं आवेदनों और अभिलेखों के आधार पर जारी किए गए हैं, जिन्हें संबंधित अधिकारियों की संस्तुति के साथ भेजा गया था.

    1641 में से 1549 शिक्षकों को तबादला मिला है। कुछ शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन के बाद तबादले हो गए हैं या उनके कागज आदि अपूर्ण रहे हैं। इसकी वजह से वे बच गए। बता दें कि विभाग ने नए सत्र 2026-27 के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिया है कि शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन ही होंगे। ताकि शिक्षकों के बीच इसे लेकर किसी तरह का कोई भ्रम की स्थिति न रहे।

    tazza khabar tazza khabar in hindi UP TEACHERS TRANSFER UTTAR PRADESH EDUCATION uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी दें ध्यान! जैना ज्वैलर्स के अवैध निर्माणकर्ताओं पर अधिकारी मेहरबान क्यों? दो मानचित्र पास की आड़ में बने भवन को बचाने का प्रयास अफसर क्यों कर रहे है

    December 13, 2025

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    December 13, 2025

    विश्लेषण: गुस्सा बढ़ा देता है शरीर का पुराना दर्द

    December 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.