Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 15 की जिंदा जलकर मौत; 70 घायल, DNA से मृतकों की पहचान
    देश

    यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 15 की जिंदा जलकर मौत; 70 घायल, DNA से मृतकों की पहचान

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 16, 2025No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा/आगरा 16 दिसंबर। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया. घने कोहरे की वजह से 7 बसें और 3 कारों की टक्कर हो गई. इससे गाड़ियों में भयंकर आग लग गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 70 से ज्यादा लोग झुलसे और घायल हैं. हादसे की वजह से आगरा के टोल प्लाजा पर 3 से 4 किमी लंबा जाम लग गया. जान गंवाने वालों अभी केवल 3 की ही शिनाख्त हो पाई है.

    इनमें अखिलेंद्र (44) निवासी प्रयागराज, रामपाल (76) निवासी दिल्ली, सुल्तान (75) निवासी गोंडा शामिल हैं. वहीं जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दे दिए हैं. समिति 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपेगी. समिति में 4 सदस्य शामिल किए गए हैं.
    घटना मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन नंबर 127 के पास हुआ है. घने कोहरे की वजह से 7 बसें, एक रोडवेज, 4 कारें टकरा गईं. इसके बाद सभी गाड़ियों में भयंकर आग लग गई. बसें धूं-धूं कर जलने लगीं. हादसे की सूचना पर जिले के आलाधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें मौके पर पहुंची.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं.

    मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
    जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस से माइलस्टोन संख्या 127 पर मंगलवार की सुबह दुखद सड़क हादसा हुआ. इसमें 7 प्राइवेट बस और एक सरकारी रोडवेज सहित 4 छोटी गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. जिसके कारण आग लग गई.

    वाहनों में आग लगने की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं. 70 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है. जो अज्ञात शव हैं, उनका डीएनए के माध्यम से पहचान किया जाएगा. पूरे मामले को लेकर मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए गए हैं.
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधा वल्लभ ने बताया कि मृतकों का डीएनए टेस्ट होगा, तब इनकी पहचान हो सकेगी. पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में अयोध्या से दिल्ली की ओर जा रही बस घने कोहरे के कारण टकरा गई. इसके बाद बसों में आग लग गई.
    घटना की सूचना पर अधिकारियों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. मौके पर जले हुए वाहनों को हटवा दिया गया है. बैरिकेडिंग कराकर एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू करा दिया गया है.
    मथुरा जिला प्रशासन ने घायलों की प्राथमिक सूची जारी की है. इनमें घायलों के नाम बी.के शर्मा (77), किशन सिंह (50), शालू (30), अजय कुमार (32), प्रियंका (27), देव राय (45), श्रीकांत कुमारी (30), आशीष श्रीवास्तव (28), उस्मान (50), अमन यादव (28), मुकन खान (26), सुमन यादव (25), पवन कुमार (30), मुबीन खान (25), घनश्याम (40) साल शामिल हैं.

    MATHURA BALDEV THANA ACCIDENT tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news YAMUNA EXPRESSWAY MATHURA ACCIDENT
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.