Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा
    • पात्रों को आरक्षण दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा यह निर्णय
    • ड्रग नेटवर्क से जुड़ा अधिकारी हो या नेता, बचेगा कोई नहीं : मनोज सिन्हा
    • यूपी में 31 हज़ार से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीयन रद्द, कई कब्रिस्तान-दरगाह पर संकट
    • अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, बीएसएफ जवानों ने दर्शन किए
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हरिद्वार में 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना
    देश

    हरिद्वार में 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना

    adminBy adminMarch 18, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरिद्वार 18 मार्च। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासन ने 14 स्टोन क्रशरों पर अनियमितताएं मिलने के बाद उन्हें सीज कर दिया। साथ ही, 10 करोड़ रुपये से अधिक के अर्थदंड भी इन क्रशरों पर लगाया है।

    हरिद्वार में अवैध खनन और मानकों के विरुद्ध संचालित स्टोन क्रशरों पर भी न्यायालय के संज्ञान व दखल के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक स्टोन क्रशरों को सीज किया था।
    उसके बाद भी अन्य स्टोन क्रशरों पर अवैध खनन का आरोप लगता रहा है। अभी हाल में अवैध खनन की शिकायत पर इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।

    अवैध खनन और भंडारण की मिल रही शिकायतों के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने कार्रवाई करते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के नेतृत्व में लक्सर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।

    कार्रवाई के दौरान लक्सर क्षेत्र के ग्राम फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुर्जर, नेहटपुर, जवाहरखान उर्फ जीवरेड़ी, हरिद्वार तहसील क्षेत्र के बाडीटीप भोगपुर क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया।

    इनमें 11 क्रशर लक्सर तहसील और तीन क्रशर हरिद्वार तहसील के हैं। जांच में इन क्रशरों में नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

    इन क्रशर पर हुई कार्रवाई
    हाईवे कन्स्ट्रशन एंड क्रशर ग्राम फतवा, लक्सर
    सिंह स्टोन क्रशर ग्राम फतवा, लक्सर
    किसान स्टोन क्रशर महतोली, लक्सर
    शुभ स्टोन क्रशर, मुजफ्फरपुर गुजरा, लक्सर
    सूर्या स्टोन क्रशर मुजफ्फरपुर गुजरा, लक्सर
    तुलसी स्टोन क्रशर ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा महतोली, लक्सर
    नेशनल एसोसिएट्स मुजफ्फरपुर गुजरा, लक्सर
    लिमरा इंडस्ट्रीज नेहंदपुर, लक्सर
    दून स्टोन क्रशर महतोली, लक्सर
    गणपति स्टोन केशर जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी, लक्सर
    वानिया स्टोन क्रशर महतोली, लक्सर
    मां गंगा स्टोन क्रशर, बाडीटीप, हरिद्वार
    अलकनंद स्टोन क्रशर बाडीटीप, हरिद्वार
    एसएस स्टोन क्रशर बाडीटीप, हरिद्वार

    प्रवर्तन दल ने खनन नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्टोन क्रशरों को अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण नियमावली के तहत सीज कर दिया।
    साथ ही, ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित करते हुए संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई।
    प्रारंभिक आकलन के अनुसार इन स्टोन क्रशरों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया।

    Haridwar tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के सदस्यों से ऑन लाइन वार्ता करेंगे नेशनल चेयरमैन सुनील डांग

    May 23, 2026

    नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए

    May 23, 2026

    जनगणना या ऐसे ही अभियान कांवड़ यात्रा को सरलता से संपन्न कराने के लिए सरकार बनाएं अलग विभाग, बेरोजगार नौजवानों की ले सेवा

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.