मेरठ, 04 मई (प्र)। गर्मियों में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल हर साल किसी न किसी घर की खुशियां छीन लेते हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी इस साल भी आंख बंद कर बैठे रहे।
परिणाम सामने हैं, फिर एक परिवार की खुशियां फिर अवैध स्विमिंग पूल निगल गया। तारापुरी निवासी युसुफ के 12 साल का बेटा आकिल पिलोखड़ी रोड स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल में नहाने गया और डूब गया। यहां न कोई गार्ड था, न ही डॉक्टर। बच्चे का डूबने का किसी को पता नहीं चला। गत दिवस शाम 8.15 बजे स्विमिंग पूल का पानी निकाला गया तो बालक का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसे हापुड़ रोड के न्यू मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पूल मालिक व संचालक को हिरासत में ले लिया।
देर रात तक थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोरी की डूबने से मौत हो गई थी और तब इसे सील किया गया था।
लिसाड़ी गेट के मोहल्ला तारापुरी आरा मशीन वाली गली निवासी युसुफ उर्फ लाले पुताई का काम करता है। उनके चार बच्चे बेटी 14 वर्षीय निशा, 12 वर्षीय आकिल, 8 वर्षीय ताजिम व 3 वर्षीय अलीशान है। युसुफ ने कहा कि शाम पांच बजे आकिल मोहल्ले के बच्चों संग पिलोखड़ी रोड जनकपुरी स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल पर नहाने गया था।
स्विमिंग पूल कोतवाली के जाटवगेट निवासी वासिद व यासर का है। उन्होंने इसे श्यामनगर निवासी वसीम को ठेके पर दे रखा है। आकिल के दोस्त नहाने के बाद वापस चले गए। बालकों ने कहा कि आकिल नहीं मिला तो उन्होंने समझा वह वापस चला गया है। पुलिस के मुताबिक, रात 8.15 बजे कर्मचारियों ने पूल का पानी निकाला तो उसमें एक बालक का शव दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल सूचना यासर को दी। वह मौके पर पहुंचे तथा बालक को लेकर न्यू मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बालक की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने आकिल को पहचानते हुए उसके घर का पता दिया। युसुफ व नरगिश ने अस्पताल आकर शव की पहचान आकिल के रूप में की। पुलिस ने मौके पर मौजूद यासर व संचालक वसीम को हिरासत में लेकर शव कब्जे में ले लिया। यासर ने स्विमिंग पूल अपने भाई का बताते हुए अनुमति व अन्य जानकारी से इनकार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी विनायक भोंसले ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
Trending
- कांवड़ यात्रा में 124 दुकानों पर पर्देदारी में बिकेगी शराब
- कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद अवैध, बेदखली के साथ 6.41 करोड़ का जुर्माना
- बिजली संकट : कई इलाकों में प्रदर्शन, दिल्ली रोड पर लगाया जाम
- पेडेस्ट्रियन फ्रेंडली पाथवे: 14.5 करोड़ से संवारी थी सूरत, अनदेखी से हुआ बदसूरत
- सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में पांच लिफ्ट बंद, मुश्किल में 200 परिवार; बाउंड्री वॉल में दरारें आने से बढ़ी चिंता
- ललिता गौतम हत्याकांड: आरोपों में घिरी सीओ ब्रह्मपुरी का तबादला, अब रामप्रकाश संभालेंगे जिम्मेदारी
- कांवड़ : 789 शिवालयों-मंदिरों पर होगा जलाभिषेक, औघड़नाथ मंदिर पर एक अस्थाई थाना और नौ अस्थाई चौकी बनाई
- हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

