लखनऊ, 26 मार्च (अम)। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 इंजिनियरों व कर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें 12 अभियंताओं को निलंबित किया गया है, इनमें एक बिजनौर का भी है। जबकि अन्य लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और जवाब-तलब किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने यह कार्रवाई की है। अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार 26 में से 12 अभियंताओं को निलंबित किया गया है, वहीं, चार अधिशासी अभियंता के खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा परियोजना के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर तीन अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से शिकायत मिलने के बाद सात इंजीनियरों का तबादला किया गया है, इनमें भी एक इंजीनियर बिजनौर का है। बता दें कि जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर लापरवाही की शिकायतें शासन तक पहुंच रही हैं। हाल में ही महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने भी इस मसले को लेकर जलशक्ति मंत्री का घेराव किया था।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

