बागपत 15 दिसम्बर (हिन्दुस्तान)। जिले में भारतीय जनता पार्टी के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित और भड़काऊ बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। डगरपुर गांव में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गौ-हत्या, विशेष समुदाय, पश्चिम बंगाल की राजनीति और भू-माफियाओं को लेकर ऐसे बयान दिए, जिन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि “गाय हमारी माता है और मां की रक्षा करना हमारा अधिकार है। अगर कोई गाय की गर्दन काटता है, तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। विधायक ने अपने भाषण में एक विशेष समुदाय को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “आसमानी किताब में गाय के दूध को शिफा बताया गया है, इसके बावजूद कुछ लोग गाय को काटते हैं। जो गाय को काटता है, वह इस्लाम को नहीं मानता।” इस बयान को लेकर भी विवाद गहराता नजर आ रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
