Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
    • जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
    • एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
    • चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
    • आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
    • अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम
    • अरुणाभ कुमार और करण जौहर का IIFA कॉन्क्लेव में छाया खास मोमेंट!
    • प्रशांत नील ने ड्रैगन स्टार NTR के स्क्रिप्ट सेंस की की जमकर तारीफ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम
    टेक्नोलॉजी

    अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अब वीडियो एडिटिंग के लिए आपको एडिटर की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह काम आप गूगल जेमिनी पर कर पाएंगे. गूगल ने अनाउंस किया है कि अब यूजर जेमिनी पर वीडियो अपलोड कर उसे Gemini Omni मॉडल से एडिट कर पाएंगे. खास बात यह है कि इसके लिए यूजर को एडिटिंग की जानकारी होना जरूरी नहीं है. वीडियो अपलोड करने के बाद उसे नैचुरल लैंग्वेज में प्रॉम्प्ट देना है. बाकी का सारा काम जेमिनी अपने आप संभाल लेगा. यह मॉडल सीन मॉडिफाई करने, विजुअल स्टाइल चेंज करने, नए एलिमेंट एड करने और वीडियो क्लिप को रिफाइन करने जैसे काम कर पाएगा.

    जेमिनी से वीडियो एडिट करवाना एकदम आसान है. इसके लिए सबसे पहले जेमिनी ऐप को ओपन करें और अपनी मर्जी का कोई भी वीडियो इस पर अलोड कर दे. वीडियो अपलोड होने के बाद टेक्स्ट बॉक्स में प्रॉम्प्ट लिखें. प्रॉम्प्ट में आपको यह बताना है कि आप वीडियो में क्या चेंज करना चाहते हैं या वीडियो कैसे एडिट करना है. इसके बाद कुछ ही देर में जेमिनी वीडियो को एडिट कर आपको रिजल्ट दिखा देगा. अगर एडिट किया हुआ वीडियो पसंद नहीं आया है तो आप प्रॉम्प्ट देकर अपने मनपसंद बदलाव करवा सकते हैं. आखिर में रिजल्ट को रिव्यू कर सेवल कर लें. जेमिनी ऐप के साथ-साथ इसके वेब वर्जन पर भी वीडियो एडिट किया जा सकता है.

    गूगल का नया मल्टीमॉडल एआई मॉडल है Gemini Omni
    गूगल ने बीते महीने ही Gemini Omni मॉडल का ऐलान किया था. कंपनी इसे सिनेमैटिक वीडियो जनरेशन और एडिटिंग मॉडल बता रही है, जो टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो इनपुट को समझ सकता है. यूजर इसमें वीडियो, फोटो, ड्रॉइंग या कोई दूसरा रेफरेंस मैटेरियल अपलोड कर बोलचाल की भाषा वाले प्रॉम्प्ट से नया वीडियो क्रिएट या एडिट कर सकता है. ट्रेडिशनल एडिटिंग टूल्स की तरह इसमें वीडियो को सीन-बाई-सीन एडिट करने की जरूरत नहीं पड़ती. यूजर को वीडियो अपलोड कर सिर्फ प्रॉम्प्ट देना है. एडिटर वाले सारे काम यह मॉडल खुद से कर देगा. यह मॉडल पुराने इंस्ट्रक्शन याद रखता है, जिससे सीन, कैरेक्टर और विजुअल एलिमेंट में कंसिस्टेंसी बनी रहती है.

    खुद का डिजिटल वर्जन बना सकते हैं यूजर्स
    गूगल का कहना है कि इस मॉडल की मदद से यूजर अपना डिजिटल वर्जन भी बना सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी वॉइस और अपीयरेंस का यूज करना होगा. यानी इस मॉडल पर यूजर अपनी वॉइस और शक्ल अपलोड कर अपना वर्जन बना पाएंगे. बाद में इस वर्जन को वीडियो में भी यूज किया जा सकेगा.

    Gemini Omni Google Gemini tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है

    June 2, 2026

    जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    June 2, 2026

    एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.