Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुराना पीएफ नंबर का चुटकियों में लगेगा पता
    देश

    पुराना पीएफ नंबर का चुटकियों में लगेगा पता

    adminBy adminJanuary 10, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 10 जनवरी। ईपीएफओ ने ऐसे पीएफ खातों को खोजने की प्रक्रिया आसान बना दी है, जिनका नंबर सदस्य भूल गए हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अनुसार, अब 15 वर्ष से अधिक पुराने पीएफ खातों को भी खोजा जा सकेगा। बशर्ते मेंबर आईडी याद हो या आधार व पैन कार्ड में से कोई एक खाते से लिंक हो। जो लोग किसी कंपनी में नौकरी करते हैं, खासकर प्राइवेट सेक्टर में, उनके लिए पीएफ एक तरह की बचत होती है, जो जरूरत के समय बहुत काम आती है. लेकिन परेशानी तब होती है जब कई साल पहले बदली गई नौकरी का पीएफ नंबर याद नहीं रहता। दिक्कत उन लोगों के लिए और बढ़ जाती है जिन्होंने साल 2014 से पहले नौकरी शुरू की थी। उस समय यूएएन जैसी सुविधा नहीं थी और हर कंपनी अलग-अलग पीएफ नंबर देती थी। ऐसे में नौकरी बदलते-बदलते कई लोगों के पुराने पीएफ अकाउंट का पता ही नहीं चल पाता।
    अब इस समस्या को दूर करने के लिए ईपीएफओ ने एक आसान तरीका बताया है। ईपीएफओ के अनुसार, अगर आपके पास पीएफ नंबर नहीं है, तब भी आप अपना पीएफ अकाउंट ढूंढ सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी को यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाना होगा। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करने के बाद कुछ जरूरी जानकारी भरनी होती है। जैसे ही आधार और ‘पेन’ की जानकारी डाली जाती है, सिस्टम अपने आप पुराने रिकॉर्ड तलाशना शुरू कर देता है। चाहे पीएफ अकाउंट 10 साल पुराना हो या 15 साल पुराना, उसकी जानकारी मिल सकती है।
    ईपीएफओ का कहना है कि अगर आपका आधार यूएएन से जुड़ा है और केवाईसी पूरी है, तो यह काम और भी आसान हो जाता है। एक ही यूएएन के तहत आपके सभी पुराने और नए पीएफ अकाउंट जुड़ जाते हैं। इससे न सिर्फ पीएफ पासबुक देखना आसान हो जाता है, बल्कि पीएफ ट्रांसफर और पैसा निकालने की प्रक्रिया भी बिना किसी अड़चन के पूरी हो जाती है।
    इसके अलावा ईपीएफओ 3.0 के तहत एक और बड़ी सुविधा लाने की तैयारी है. साल 2026 से कर्मचारी अपने पीएफ का पैसा एटीएम और यूपीआई के जरिए भी निकाल सकेंगे। यानी अब पीएफ निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा खासकर इमरजेंसी के समय बहुत फायदेमंद होगी।
    ईपीएफओ ने साफ कहा है कि 2014 से पहले नौकरी करने वाले कर्मचारियों को अपने पुराने पीएफ अकाउंट को यूएएन से जरूर जोड़ लेना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि लोगों का पैसा सालों तक पीएफ खाते में पड़ा रहता है, क्योंकि उन्हें अपने अकाउंट की जानकारी ही नहीं होती। अब इस नई सुविधा से लाखों कर्मचारियों को अपना जमा पैसा वापस पाने में मदद मिलेगी। एक्सपर्ट की सलाह है कि कर्मचारी जल्द से जल्द अपना केवाईसी अपडेट करें, आधार को यूएएन से लिंक करें और सभी पुराने पीएफ अकाउंट को एक ही यूएएन में जोड़ लें। इससे आगे चलकर पैसा निकालना, उसकी जानकारी रखना और ट्रांसफर करना बहुत आसान हो जाएगा।
    यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाकर कर्मचारी ‘नो योर यूएएन लिंक’ पर क्लिक कर मोबाइल नंबर डालेंगे। फिर मेंबर आईडी, आधार व पैन कार्ड में से किसी एक का नंबर डालना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा, जिसे डालकर पुराना खाता नंबर मिल जाएगा।

    business EPFO
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.