Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ
    • वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई
    • एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी
    • जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान, तीन निलंबित
    • श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद आस्था की घंटियां
    • बैसाखी उत्साह एवं बलिदान का त्योहार
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग पर काम चल रहा है : रणबीर कपूर
    एंटरटेनमेंट

    बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग पर काम चल रहा है : रणबीर कपूर

    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 28 जनवरी। रणबीर कपूर ने पुष्टि की है कि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग पर काम चल रहा है, हालांकि दर्शकों को इसकी शूटिंग शुरू होने तक थोड़ा इंतजार करना होगा। अभिनेता ने खुलासा किया कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल एक अन्य परियोजना में व्यस्त हैं, और ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग का निर्माण 2027 से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है। डेडलाइन हॉलीवुड से बात करते हुए रणबीर ने फिल्म की समयसीमा के बारे में बताया और कहा, “निर्देशक फिलहाल एक और फिल्म बना रहे हैं। हमें उस फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू करनी चाहिए। इसमें अभी थोड़ा समय है।”
    जब उनसे पटकथा की स्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आगे कहा, “रेड्डी वांगा ने अभी-अभी यह संकेत दिया है कि वह फिल्म को लेकर वास्तव में क्या करना चाहते हैं। वह इसे तीन भागों में बनाना चाहते हैं। दूसरे भाग का नाम एनिमल पार्क है।” रणबीर ने ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग को आकार देने में अपनी रचनात्मक भागीदारी के बारे में बात करते हुए बताया, “हम पहली फिल्म से ही विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। वे कहानी को किस तरह आगे बढ़ाना चाहते हैं, इस पर चर्चा हो रही है। यह बहुत रोमांचक है क्योंकि अब मुझे दो किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, खलनायक और नायक। यह एक बेहद रोमांचक प्रोजेक्ट है और निर्देशक भी बेहद मौलिक हैं, और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।”
    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ 2023 में रिलीज हुयी थी और एक अतिहिंसक एक्शन ड्रामा थी, जिसमें एक पिता और बेटे के बीच के जुनूनी और जटिल रिश्ते को दर्शाया गया था। रणबीर ने बेटे की भूमिका निभाई, जिसके अपने पिता (भूमिका में अनिल कपूर) के साथ उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते ने फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया और फिल्म के अगले भाग की नींव रखी।
    फिलहाल रणबीर अपने करियर के कुछ सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वे संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो 1960 के दशक पर आधारित है और जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी सह-कलाकार हैं। यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली है। इसी साल बाद में वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणरू पार्ट वन’ में भगवान राम के रूप में भी नजर आएंगे।

    'Animal Park' Desh entertainment Mumbai Ranbir Kapoor tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बूमर और जेन-जी मिलकर काम करें तो विकास होगा : राजनाथ

    April 11, 2026

    वृंदावन के केसी घाट के पास नाव पलटने से 10 लोगों की जान गई

    April 11, 2026

    एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर से नाता तोड़ा, बंगाल चुनाव अकेले लड़ेगी

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.