Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित
    • अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स
    • 35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं
    • हिन्दुओं के हों दो से तीन बच्चे हरिद्वार से उठी संतो की आवाज
    • अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर तत्काल हो कार्रवाई: सीएम योगी
    • भाजपा सरकार बहुजन समाज का अपमान करने वालों के साथ है : गौतम
    • पंचायत राज व महिला बाल विकास मंत्रालय महिलाओं के नहीं पुरुष सरपंचों की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति को जिम्मेदारी दे! क्योंकि अब समय आ गया है हर क्षेत्र में इनके मान सम्मान को ध्यान में रखा जाए
    • गिरिराजजी मुखारविंद मंदिर की वित्तीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए, घोटाले का आरोप
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»देहदान के फैसले का उड़ा मजाक तो शख्स ने छपवा दिया तेरहवीं का कार्ड, मृत्यु भोज का भी किया ऐलान
    देश

    देहदान के फैसले का उड़ा मजाक तो शख्स ने छपवा दिया तेरहवीं का कार्ड, मृत्यु भोज का भी किया ऐलान

    adminBy adminMay 11, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सतना 11 मई। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां उचेहरा के अतराबेदिया गांव में रहने वाले रामलोटन कुशवाहा ने जीवित रहते हुए अपनी तेरहवीं और वरसी (मृत्यु के बाद किए जाने वाले संस्कार) आयोजित करने का ऐलान किया है. इस अजीबोगरीब फैसले ने न केवल गांव बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है. सोशल मीडिया पर यह अनोखा निमंत्रण पत्र तेजी से वायरल हो रहा है.

    रामलोटन कुशवाहा ने कुछ समय पहले एक नेक इरादे से यह घोषणा की थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनका शरीर सतना के सरकारी मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया जाए. उनके इस फैसले का सम्मान होने के बजाय, समाज के कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. लोगों ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि उन्होंने देहदान का फैसला इसलिए लिया है ताकि मरने के बाद होने वाले अंतिम संस्कार और तेरहवीं के खर्चों से बचा जा सके.

    लोगों के इन तानों से आहत होकर रामलोटन ने एक साहसी और अनोखा रास्ता चुना. उन्होंने तय किया कि वह अपने जीते-जी अपनी तेरहवीं का भोज आयोजित करेंगे ताकि कोई यह न कह सके कि उन्होंने पैसे बचाने के लिए देहदान किया है. इसके लिए उन्होंने बाकायदा शोक-संदेश वाले आमंत्रण पत्र (कार्ड) छपवाए हैं. इन कार्डों पर 13 मई की तारीख तय की गई है और वह अपने
    रिश्तेदारों, ग्रामीणों और परिचितों को इस ‘मृत्यु भोज’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

    रामलोटन का कहना है कि यह आयोजन उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो नेक काम में भी स्वार्थ ढूंढते हैं. वह अपनी मेहनत की कमाई से यह भोज कर रहे हैं ताकि उनकी मृत्यु के बाद देहदान का संकल्प बिना किसी विवाद के पूरा हो सके.

    ajab gajab khabar jara hatke madhya-pradesh Satna tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रपति 23 जून को 65 लोगों को देंगी पद्म पुरस्कार, शिबू सोरेन, रोहित शर्मा और अलका याग्निक को भी करेंगी सम्मानित

    June 22, 2026

    अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी भी, सीसीएसयू में शुरू होंगे अप्रेंटिसशिप कोर्स

    June 22, 2026

    35 साल से न्यू सैनिक कालोनी में पेयजल की पाइप लाइन तक नहीं

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.