लखनऊ 25 मार्च। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मिला-जुला मौसम रहा. कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी होने के साथ-साथ बादल भी गरजे. कुछ स्थानों पर जोरदार हवाएं भी चलीं, जिसके कारण आइसोलेटेड स्थान पर तापमान में विशेष वृद्धि नहीं हुई. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 26 से 30 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान में 4°C से 5°C की गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, में बारिश की चेतावनी जारी की है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम-न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेंगे, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। 26 मार्च से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी। इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। वहीं, 29 मार्च को सक्रिय हो रहा विक्षोभ ज्यादा ताकतवर आंका जा रहा है। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। ठंड का एहसास होगा।

