अयोध्या, 06 जुलाई (ता)। अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए वीआईपी विशेष पास सिस्टम पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से कोई विशेष पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।
नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु पहले सामान्य दर्शन कतार से भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद उसी क्रम में मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति, विशेष पास या अलग प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी।
अब तक राम दरबार के दर्शन केवल विशेष पास के जरिए ही कराए जाते थे। सीमित संख्या में पास जारी होने के कारण कई श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था। इससे दर्शन व्यवस्था को लेकर असुविधा भी होती थी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का उद्देश्य दर्शन व्यवस्था को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के रामलला के साथ-साथ राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने से श्रद्धालुओं को अब विशेष पास बनवाने की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सामान्य कतार में दर्शन करने वाले सभी भक्तों को राम दरबार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे दर्शन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और समान होगी।
Trending
- ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
- राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
- कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
- यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
- संसद के मौजूदा मानसून सत्र की तारीख बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं : रिजिजू
- राम मंदिर में वीआईपी पास सिस्टम पूरी तरह समाप्त
- मेरठ: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर
- मेरठ : दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर; हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर

