Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    • आईपीएल 2026 में कोलकाता टीम घर में पहली जीत की तलाश में उतरेगी
    • पाकिस्तान ने खुद ही थपथपा ली अपनी पीठ, आतंकी देश पर भरोसा किसी को नहीं
    • सैलून चलाने वाले को मिला ₹72 लाख का जीएसटी नोटिस, बैंक खाता फ्रीज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, करीम होटल का कारीगर फरार
    देश

    थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, करीम होटल का कारीगर फरार

    adminBy adminSeptember 24, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर तंदूर की रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक होटल में कारीगर रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसके ऊपर थूक रहा है। इस मामले में दिल्ली निवासी एक युवक ने डीएलएफ के अंकुर विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के बाद से आरोपी कारीगर फरार है।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के करावल नगर निवासी राहुल पचौरी अंकुर विहार क्षेत्र के विजय विहार में करीम होटल पर खाना लेने गए थे। इसी दौरान, उन्होंने इस कारीगर की हरकत को कैमरे में कैद कर लिया। पचौरी ने इस मामले की शिकायत अंकुर विहार थाने में देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सबूत के तौर पर उन्होंने वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

    राहुल पचौरी ने बताया कि इस होटल की ये कोई पहली हरकत नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह का घिनौना मामला सामने आ चुका है। पचौरी ने पुलिस से होटल बंद कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राहुल की शिकायत पर अंकुर विहार थाने की पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 272, 274 और 275 में मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छ तरीके से भोजन बनाना आता है। दोषी साबित होने पर सख्त सजा का प्रावधान है।

    थाना प्रभारी अंकुर विहार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और होटल मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार

    April 9, 2026

    स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे

    April 9, 2026

    अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.