Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी बोर्ड: 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं
    देश

    यूपी बोर्ड: 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं

    adminBy adminNovember 6, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित कर दिए। दोनों परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, परीक्षाएं पूर्ववत दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक होगी।

    हाईस्कूल की परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी विषय से शुरू होकर 12 मार्च को कृषि विषय के साथ समाप्त होगी। वहीं, इंटर की परीक्षा 18 फरवरी को सामान्य हिंदी से आरंभ होकर 12 मार्च को कंप्यूटर विषय की परीक्षा के साथ संपन्न होगी। बोर्ड के अनुसार, इस बार विद्यार्थियों को मुख्य विषयों की तैयारी के लिए परीक्षा के दौरान पर्याप्त अंतराल मिलेगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में पूरी की जाएंगी।

    प्रमुख विषयों की बात करें तो हिन्दी के बाद सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की परीक्षा शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को, अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार 23 फरवरी, विज्ञान की परीक्षा बुधवार 25 फरवरी, गणित की परीक्षा शुक्रवार 27 फरवरी, संस्कृत की परीक्षा शनिवार 28 फरवरी को आयोजित की जा रही है।

    यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा की बात करें, तो इसकी शुरुआत भी हिन्दी के साथ ही हो रही है। यूपी इंटर का एग्जाम भी दो शिफ्ट में होगा। टाइमिंग हाईस्कूल की तरह ही 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक (पहली शिफ्ट) और 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (दूसरी शिफ्ट) रहेगी।

    मेन सब्जेक्ट्स में हिन्दी के बाद अगला पेपर नागरिक शास्त्र का 19 फरवरी को, संस्कृत और अंग्रेजी का 20 फरवरी, इतिहास 21 फरवरी, जीव विज्ञान और गणित 23 फरवरी, अर्थशास्त्र 24 फरवरी, केमिस्ट्री और समाज शास्त्र 25 फरवरी, भूगोल 26 फरवरी, फीजिक्स और सैन्य विज्ञान 27 फरवरी, मानव विज्ञान 7 मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र का पेपर 9 मार्च, कम्प्यूटर 12 मार्च को होगा।

    बुधवार, 5 नवंबर 2025 की शाम 6:44 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने अपने एक्स हैंडल पर ये जानकारी शेयर की है। कार्यालय सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को खत्म होंगी।’

    52 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
    इस वर्ष कुल 52,30,297 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 27,50,945 (बालक 14,38,682 व बालिका 13,12,263) तथा इंटर में 24,79,352 विद्यार्थी (बालक 13,03,012 और बालिका 11,76,340) शामिल हैं। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को समय से तैयारी पूर्ण करने तथा प्रैक्टिकल्स के आयोजन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

    education tazza khabar tazza khabar in hindi up-board-exam-2026 uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.