Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन
    देश

    केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को इस राज्य से आया फोन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 20 मार्च। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके निजी सहायक विश्वेंद्र शाह को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई। धमकी देने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी इस्माइल के रूप में हुई है।

    आरोप है कि इस्माइल के पास मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक प्रति मौजूद थी। दिल्ली पुलिस ने इस गंभीर मामले में तत्काल शिकायत दर्ज कर ली है। पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कुछ दिन पहले ही केंद्रीय राज्यमंत्री पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद वो दिल्ली लौटे। इसके बाद उनका आगरा में सार्वजनिक कार्यक्रम था। इस टूर की जानकारी केवल कुछ आपसी लोगों को ही थी। लेकिन ये टूर प्लान सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद उनके स्टाफ को मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई।

    स्टाफ को फोन कॉल कर और व्हाट़सएप पर मैसेज भेजकर उनको ये धमकी दी गई। इसके बाद स्टाफ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी थी। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और पश्चिम बंगाल पुलिस को भी इस धमकी की जानकारी दी गई है। अब दिल्ली पुलिस के साथ ही बंगाल पुलिस भी इस धमकी की जांच कर रही है। आखिर किसने और कहां से केंद्रीय मंत्री को ये धमकी दी है।

    जयंत चौधरी के असिस्टेंट विश्वेंद्र शाह की ओर से दिल्ली के तुगलक पुलिस को इस संबंध में शिकायत की है। जिसमें फोन पर मिली धमकी का जिक्र किया गया है। साथ ही सारे मैसेज, रिकार्डिंग भी दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत के प्रथम निजी सहायक (विश्वेन्द्र शाह) शिकायती पत्र में ये लिखा है दिनांक 18 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन उठाते ही कॉल करने वाला व्यक्ति जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैंने वे कागज़ देखे हैं जो उसने मेरे फोन पर भेजे हैं और साथ ही उसने MP5 जैसे हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन्हीं से मारेगा। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। जब मैंने उसके नंबर से आए व्हाट्सएप संदेशों को खोलकर देखा, तो उसमें मंत्री का ‘सरकारी टूर प्रोग्राम’ (प्रति संलग्न) था, जिस पर स्पष्ट रूप से ‘इनको गोली मार दो लिखा हुआ था। इसके अतिरिक्त, उसने व्हाट्सएप पर लोकेशन और कुछ वॉयस मैसेज भी भेजे, जिनमें निरंतर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उस नंबर पर जब दोबारा फोन करके उससे पूछा गया कि मंत्री का टूर प्रोग्राम उसके पास कहां से आया, तो उसने जवाब दिया कि उसे यह ‘ऊपर’ से भेजा गया है। इस घटना के तुरंत बाद हमने फोन के माध्यम से तुगलक रोड थानाध्यक्ष को सूचना दी और मोबाइल पर प्राप्त सभी साक्ष्य पुलिस को भेज दिए।

    tazza khabar tazza khabar in hindi union-minister-jayant-chaudhary uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.