लखनऊ, 25 मार्च (अम)। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने गत दिवस कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान के तहत प्रदेश के 6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अभियान के तहत संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए 29,193 बालिकाओं से महिला अधिकारियों एवं प्रेरक महिलाओं द्वारा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को जीवन कौशल, आत्मरक्षा, शिक्षा एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं जागरूकता का संचार हुआ।
सीएसआर कॉन्क्लेव से बड़ी कंपनियों को जोड़ें वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा मंत्री ने गत दिवस विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए। सीएसआर फंड के माध्यम से विद्यालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त किया जाए। सीएम कंपोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उन्नयन, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करें।
Trending
- पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार
- मूल धर्म में लौटने के लिए तीन शर्तें करनी होगी पूरी
- नीतीश कुमार जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- गोरखपुर में फर्जी आईएएस बनकर दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, दहेज के नाम पर वसूले थे 15 लाख
- नितिन गडकरी राजमार्ग पर खर्च की धीमी गति से चिंतित
- चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 24 नॉमिनेशंस के साथ धुरंधर सबसे आगे
- मिशन शक्ति अभियान के तहत 6256 विद्यालयों में सेल्फ डिफेंस क्लब का किया गया गठन
- यूपी रेरा पोर्टल पर क्यूपीआर विंडो एक अप्रैल से खुलेगी

