Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    • दहेज के कारण होने वाली हत्याएं समाज पर कलंक : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुरादाबाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार 5 किशोरों में से दो पकड़े
    देश

    मुरादाबाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार 5 किशोरों में से दो पकड़े

    adminBy adminFebruary 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 09 फरवरी। मुरादाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से 5 किशोर बंदी फ़रार हो गए. हालांकि दो को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है.

    मुरादाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे पांच किशोर बंदियों के संबंध में एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने ये जानकारी दी.

    मुरादाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी अधीक्षक मुकेश कुमार चौधरी की ओर से थाना सिविल लाइंस में 11 नामजद लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसमें बताया गया है कि 8 फरवरी की मध्य रात्रि राजकीय संप्रेषण गृह से पांच किशोर बंदी संस्थान की छत से कूदकर फरार हो गए.

    इस संबंध में मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसमें 5 किशोर बंदी और उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारी कांस्टेबल और होमगार्ड सहित 11 लोगों के खिलाफ नाम मुकदमा दर्ज कराया गया है. 11 लोगों में पांच फ़रार हुए किशोर बंदी, एक कांस्टेबल, तीन होमगार्ड एवं दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं.

    इस चौंकाने वाले मामले ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही फ़रार किशोर की तलाश में टीमों को लगाया गया है.

    बताया जा रहा है कि फ़रार हुए किशोर में दो अमरोहा जिले, उत्तर प्रदेश के एक मुरादाबाद का और दो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. और फरार किशोरों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.

    JUVENILE PRISONERS moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026

    वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.