Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»वेंटिलेशन की जाली उखाड़कर गारमेंट्स फैक्ट्री से दो लाख रुपये चुराए
    न्यूज़

    वेंटिलेशन की जाली उखाड़कर गारमेंट्स फैक्ट्री से दो लाख रुपये चुराए

    adminBy adminJune 4, 2026No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 04 जून (प्र)। सदर गंज बाजार स्थित गारमेंट्स फैक्ट्री के वेंटिलेशन की जाली उखाड़कर चोर सेफ में रखे दो लाख रुपये व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गया। गत सुबह पुलिस के आने पर व्यापारियों ने हंगामा कर चोर को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो इसमें एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिया।
    वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी अभिषेक गोयल की सदर गंज बाजार में राधेश्याम एंड संस के नाम से गारमेंट्स फैक्ट्री है। यहां महिलाओं के कपड़े बनाए जाते हैं। अभिषेक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत सुबह उनका कर्मचारी हरिओम निवासी माधवपुरम फैक्ट्री पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। उसने तुरंत उन्हें जानकारी दी। वह फैक्ट्री पहुंचे। उनके आफिस में रखी छोटी अलमारी खुली पड़ी थी, साथ ही तिजोरी भी टूटी थी। चोर तिजोरी से करीब दो लाख रुपये की नकदी, 5-6 चांदी के सिक्के व डीवीआर चोरी कर ले गया। चोर वेंटिलेशन की जाली उखाड़कर अंदर घुसा। वारदात की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता मुदित बंसल समेत अन्य व्यापारी एकत्र हो गए। पुलिस के पहुंचते ही व्यापारियों ने हंगामा करते हुए वारदात का पर्दाफाश कर चोर को पकड़ने की मांग की। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की तलाश कर रहे हैं।
    आसपास के घरों की बाहर से लगा दी थी कुंडी
    चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले फैक्ट्री के आसपास के मकानों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। पुलिस की जांच यह भी सामने आया कि किसी ने फैक्ट्री के सामने लगे सीसीटीवी की 31 मई की सुबह तार काट दी थी। इससे माना जा रहा कि चोर ने कई दिन तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Two Lakh Rupees Stolen from Garment Factory After Removing Ventilation Grille Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.