Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    • यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
    • संसद के मौजूदा मानसून सत्र की तारीख बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं : रिजिजू
    • राम मंदिर में वीआईपी पास सिस्टम पूरी तरह समाप्त
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुर्गा पंडाल के बाहर लगी लाइटों में फैला करंट, चपेट में आने से दो बच्चों की मौत
    देश

    दुर्गा पंडाल के बाहर लगी लाइटों में फैला करंट, चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 25, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर 25 सितंबर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पूजा पंड़ाल के बार लगी लाइटों में करंट दौड़ रहा था. इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय आयुष झारिया और 10 वर्षीय वेद श्रीवास के रूप में हुई है. घटना बुधवार शाम उस वक्त हुई जब दोनों बच्चे आरती में शामिल होने पंडाल जा रहे थे.

    घटना जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स की है. बताया जा रहा है कि पंडाल के बाहर समिति द्वारा लगाई गई बिजली की झालरों के खंभे में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आते ही दोनों बच्चे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दोनों बच्चों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    मृतक वेद श्रीवास के पिता विपिन श्रीवास ने फूट-फूटकर कहा कि यह हादसा समिति और बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा उनका इकलौता सहारा था, जिसे इस समिति और बिजली विभाग की लापरवाही ने छीन लिया. पिता ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे.

    मामले में जांच के बाद सिटी चीफ इंजीनियर सी.बी. अरोरा ने स्पष्ट किया कि समिति को पंडाल की बिजली की अनुमति दी गई थी. बाहर लगाई गई झालरों और लाईटों की अनुमति नहीं ली गई थी. बिजली विभाग की अनुमति केवल पंडाल के अंदर तक सीमित थी. बाहर लगाई गई लाइट पूरी तरह अवैध थी. शुरुआती जांच में समिति और लाइट ठेकेदार की लापरवाही पाई गई है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अनुराग सिंह, बिजली विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. प्रशासन ने तत्काल राहत देते हुए दोनों बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.

    jabalpur madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    August 6, 2026

    गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश

    August 6, 2026

    ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.