Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अलीगढ़ में टीवीएस शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या
    देश

    अलीगढ़ में टीवीएस शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या

    adminBy adminSeptember 27, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 27 सितंबर। अलीगढ़ में शुक्रवार देर रात टीवीएस शोरूम मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए दो बदमाशों ने शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह अपने पिता और चचेरे भाई के साथ गांव जाने के लिए बस पर सवार हो रहे थे।

    अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने हत्या के लिए महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को जिम्मेदार ठहराया। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

    अभिषेक गुप्ता (25) हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव कचौरा के रहने वाले थे। उन्होंने 25 अगस्त को अलीगढ़ के खैर में टीवीएस बाइक का शोरूम खोला था। उनके पिता नीरज गुप्ता आढ़त का काम करते थे। शुक्रवार को अभिषेक के पिता नीरज और चचेरा भाई जीतू अलीगढ़ आए हुए थे। रात में शोरूम बंद करने के बाद तीनों अपने गांव के लिए निकले थे।

    खैर से वह रात करीब 9.30 बजे खेरेश्वर मंदिर चौराहे पहुंचे। यहां से हाथरस की बस में बैठ रहे थे। पिता नीरज और भाई जीतू बस में चढ़ गए थे। अभिषेक बस में चढ़ ही रहे थे कि पीछे से बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें कई गोलियां लगीं। वह जमीन पर गिर गए।

    गोलियों की आवाज सुनकर बस में चीख-पुकार मच गई। लोग बस की सीट के नीचे छिपने लगे। कई लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोधा और रोरावर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रथम एएसपी मयंक पाठक भी मौके पर पहुंचे और अभिषेक को अस्पताल भेजा, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    अभिषेक के पिता ने आरोप लगाया कि महामंडलेश्वर और उनके पति ने बेटे की हत्या कराई है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पहले इन दोनों के साथ रहता था। उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों लगातार मेरे बेटे को धमकी देते थे और जान से मरवा देने की बात कहते थे। बताया जा रहा है कि उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महामंडलेश्वर के पति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

    aligarh bike-showroom-owner-murdered tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.