नयी दिल्ली, 17 फरवरी। अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपनी हालिया फिल्म ‘तू या मैं’ की कई तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा और कहा कि यह फिल्म उन्हें तब मिली जब उनमें आत्मविश्वास की कमी थी।
यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कपूर के साथ आदर्श गौरव भी हैं।
अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘तू या मैं’ की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस फिल्म ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। शनाया ने 2025 में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने लिखा, “’तू या मैं’ मेरे जीवन में उस समय आई जब मुझमें आत्मविश्वास की कमी थी३ और इसने मुझे वह आत्मविश्वास दिया३ और उससे भी कहीं अधिक। ‘तू या मैं’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सिखाया३ इस कला को सीखने का मेरा सफर अभी लंबा है३ इसलिए बिजॉय नांबियार और आनंद एल राय के थोड़े सनकी किरदार के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘बिजॉय नांबियार सर, अवनि को जीवंत करने के लिए धन्यवाद३ मुझ पर विश्वास करने और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद३ आपके निर्देशन में काम करने का मौका मिलने के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी! लव यू सर।”
यह फिल्म कपूर और गौरव द्वारा अभिनीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रोमांटिक छुट्टियां तब जानलेवा मोड़ ले लेती हैं जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं। इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है।
Trending
- दलबदल रोकने हेतु केन्द्र सरकार को भी हिमाचल जैसा संशोधन विधेयक लाकर राजनीति में पादर्शिता को बढ़ावा देना चाहिए
- पलसानिया को भी अब माफ कर देना चाहिए, सर्वसमाज के नेता थे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, उनका अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा
- कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका की शादी को लेकर क्यों उठाए जा रहे हैं सवाल! ऐसे शाही विवाह तो रोज होते हैं
- राजा रवि वर्मा की 166.20 करोड़ में बिकी यशोदा कृष्ण की पेंटिंग युवाओं की आर्ट में भविष्य बनाने में बढ़ेगी रुचि
- सांसद ने की शामली में नीट परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने की मांग
- गायब हो जाऊंगी : जेंडाया
- रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
- प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान

