Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एक्‍सप्रेसवे पर कार में नवविवाहित जोड़े का रोमांस,टोल मैनेजर ने बना लिया वीडियो; ब्लैकमेल कर वसूली मोटी रकम
    देश

    एक्‍सप्रेसवे पर कार में नवविवाहित जोड़े का रोमांस,टोल मैनेजर ने बना लिया वीडियो; ब्लैकमेल कर वसूली मोटी रकम

    adminBy adminDecember 9, 2025No Comments30 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 09 दिसंबर। यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर टोल प्लाजा पर तैनात ATMS मैनेजर आशुतोष विश्वास के घिनौने कृत्यों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। एक्सप्रेसवे पर लगे हाईटेक CCTV कैमरों का दुरुपयोग कर वह न सिर्फ महिलाओं और कपल्स की अवैध निगरानी करता था, बल्कि वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था। कई मामलों में पुलिसकर्मियों तक को नहीं छोड़ा गया। लगातार मिल रही शिकायतों और वीडियो सबूतों के बाद कंपनी ने आशुतोष को बर्खास्त कर दिया है। गंभीर आरोपों और टोल सिस्टम के दुरुपयोग ने पूरे प्रबंधन को सदमे में डाल दिया है।

    बता दें कि लखनऊ के एक नवविवाहित जोड़े के साथ की गई हरकत के बाद मामले ने तूल पकड़ा और सीएम योगी आदित्‍यनाथ से शिकायत की गई। ताजा घटना 25 अक्टूबर की है जिसमें लखनऊ का एक नवविवाहित जोड़ा अपनी कार रोककर रोमांस कर रहे थे इस दौरान आशुतोष ने इनका वीडियो बनाया और बाइक से उनके पास पहुंच गया। धमकी देकर 32,000 रुपये वसूले। आरोप है कि पैसे लेने के बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इसके अलावा आशुतोष सड़क दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों के नंबर बदलने, आरोपी वाहनों को बचाने और भारी रकम लेकर गुमराह करने जैसे काम भी करता था। कई शिकायतों में सामने आया कि वह घटनास्थल की जानकारी के आधार पर गलत वाहन नंबर अधिकारियों को देता था।

    शिकायतकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आशुतोष सरकार ने एक्सप्रेसवे पर लगे हाईटेक CCTV कैमरों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर उसे कमाई का अवैध जरिया बना लिया। CCTV कंट्रोल सिस्टम तक उनकी पहुंच होने का वह नाजायज फायदा उठाता है। आशुतोष कैमरे की मदद से आसपास के गांव जरईकला, हलियापुर और गौहनिया की महिलाओं को निशाना बनाता था। घर से बाहर शौच या घरेलू जरूरतों के लिए निकली महिलाओं की गतिविधियों पर अवैध निगरानी रखता था। इसकी पुष्टि CCTV फुटेज से होने का दावा किया गया है।

    आरोप यह भी है कि आशुतोष प्रेम-प्रसंग में लिप्‍त युवक-युवतियों को ब्लैकमेल करने में लगा रहता था। कैमरे में कोई जोड़ा दिखते ही वह वीडियो सेव कर लेता और फिर मौके पर पहुंचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। इस तरीके से उसने अयोध्या के मिल्कीपुर निवासी एक युवक से 10,000 रुपये वसूले थे। आरोप तो यह भी है कि वह यह कार्य लंबे समय से बड़े पैमाने पर कर रहा था और लाखों रुपये तक वसूल चुका था। किलोमीटर 144 पर एक और मामला सामने आया, जिसमें आशुतोष ने एक ट्रक चालक और महिला के संबंध में टोल पुलिस गश्ती दल को भी ब्लैकमेल किया। उसने पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर उनसे 2,000 रुपये लिए। यह घटना भी उसके कृत्यों की गंभीरता को दर्शाती है कि वह कानून-व्यवस्था संभालने वाली टीम तक को नहीं छोड़ता था।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.